शिक्षा मंत्री श्री विजय चौधरी ने निजी विद्यालयों की समस्याओं का समाधान जल्द करने का वादा किया
शिक्षा मंत्री श्री विजय चौधरी ने निजी विद्यालयों की समस्याओं का समाधान जल्द करने का वादा किया
प्राइवेट स्कूलस एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैय्यद शमायल अहमद ने बिहार के शिक्षा मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी से उनके सचिवालय स्थित कार्यालय में मुलाकात कर प्राइवेट स्कूलों की परेशानियों को बिंदुवार रखा। सैय्यद शमायल ने शिक्षा मंत्री को प्राइवेट स्कूलों की स्थिति से अवगत कराते हुए सारे विद्यालयों को प्रस्विकृति देने की मांग की इन्होंने ने कहा की बहुत से विद्यालय किसी कारणवश ई संब्धन नहीं कर पाए थे इसलिए ई संब्धन पोर्टल को फिर से शुरू की जाए। आने वाले सत्र में डी एल एड कोर्स फिर से हो पाए इस पर पहल की जाए। अगिनशमन प्रमाणपत्र की नई सर्कुलर पर गौर कर के उसे आसान की जाए जिससे की प्राइवेट शिक्षण संस्थानों को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। वैसे विद्यालय जो कक्षा 8 तक रजिस्टर हैं उनको नयी शिक्षा निति को देखते हुए 10वीं तक की मान्यता दी जाए ताकी आगे उनको 11वीं एंव 12वीं करने में आसानी हो सके। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 25% शिक्षा के अधिकार के अंतर्गत पढ़ने वालों की पुर्ण राशी उपलब्ध कराने की मांग की है। इन्होंने मिडिया को यह जानकारी दी की अभी तक किसी भी सत्र की पुर्ण राशी बिहार सरकार ने भुगतान नहीं किया है इससे प्राइवेट विधालय के संचालकों का मनोबल टूटता है।
शिक्षा मंत्री के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष की मुलाकात सुखद एवं प्रभावशाली रही। निजी विद्यालयों की समस्त समस्याओं को सुनने के पश्चात माननीय शिक्षा मंत्री जी राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वस्त कराया है की सभी समस्याओं का निदान अवश्य शीघ्र ही होगा।
0 Response to "शिक्षा मंत्री श्री विजय चौधरी ने निजी विद्यालयों की समस्याओं का समाधान जल्द करने का वादा किया"
एक टिप्पणी भेजें