जल्ला श्री महावीर मंदिर में छठ व्रतियों के बीच दूध वितरित
जल्ला श्री महावीर मंदिर में छठ व्रतियों के बीच दूध वितरित
पटना सिटी : लोक आस्था का प्रतीक चैती छठ व्रत के दूसरे दिन खरना के शुभअवसर पर जल्ला श्री महावीर मंदिर की ओर से छठव्रतियों के बीच दूध वितरण किया गया. जल्ला श्री महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव अरुण कुमार रणवीर ने बताया कि धर्म सिखाता है, सेवा परोपकार इस भाव को लेकर लगभग 75 छठ व्रतियों के बीच दूध वितरण एवं छठी व्रत कथा पुस्तक वितरण किया गया. वहीं दूसरी ओर चैत नवरात्र पर माँ के दरबार में भुदेवो द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दुर्गा पाठ स्तुति की गयी. वहीं आगामी 10 अप्रैल रविवार को भव्य आयोजन श्री रामनवमी महोत्सव की भी तैयारी धूमधाम से की जा रही है.
इस अवसर पर संयोजक संजीव कुमार यादव, नागेश्वर सिंह, रविंद्र कुमार शुक्ला, शिव प्रसाद मोदी, शिव कुमार तिवारी, ललित अग्रवाल, मनोज तिवारी, बबलू कुमार, पप्पू मोदी, राजदीप कुमार सहित अन्य भक्तजन सक्रिय थे.
0 Response to "जल्ला श्री महावीर मंदिर में छठ व्रतियों के बीच दूध वितरित"
एक टिप्पणी भेजें