Advertisment

Advertisment
राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के 75 वें जन्मदिन 11 जून को सामाजिक न्याय सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाएगा - जगदानंद सिंह

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के 75 वें जन्मदिन 11 जून को सामाजिक न्याय सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाएगा - जगदानंद सिंह

 

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के 75 वें जन्मदिन 11 जून को सामाजिक न्याय सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाएगा - जगदानंद सिंह

पटना 9 जून 2022:बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह के निर्देशानुसार प्रदेश राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि दिनांक 11 जून 2022 को राजद  के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद जी के 75 वें जन्मदिन  को सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस के रूप में पूरे राज्य भर में मनाया जाएगा ।

        बिहार प्रदेश राष्ट्रीय राष्ट्रीय जनता दल की ओर से इस दिन पूरे राज्य भर में पार्टी के सांसद, विधायक, विधान पार्षद , पूर्व सांसद पूर्व विधायक, पूर्व विधानसभा पार्षद  प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रधान महासचिव, जिला पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष सहित सभी सक्रिय पार्टी के नेताओं कार्यकर्ता पार्टी के जिला कार्यालय ,प्रखंड कार्यालय सहित विभिन्न गांव, मोहल्ला में गरीबों को भोजन करायेंगे , क्योंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू जी का जीवन गरीबों के प्रति समर्पित रहा है और उन्हें मान सम्मान तथा उनके हक और अधिकार के लिए हमेशा  वे चिंतित रहें है। और गरीबों के प्रति इनके  योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। चाहे रैन बसेरा का मामला हो  ,गरीबों के लिए पटना में अपार्टमेंट बनाकर उन्हें बसाने तथा उनके लिए जमीन मुहैया कराने का मामला हो लालू जी ने हमेशा इसका ख्याल रखा ।

0 Response to "राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के 75 वें जन्मदिन 11 जून को सामाजिक न्याय सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाएगा - जगदानंद सिंह"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article