Advertisment

Advertisment
आंतरिक और वाह्य मोर्चों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी प्रयास से देश हुआ गौरवान्वित... उपमुख्यमंत्री

आंतरिक और वाह्य मोर्चों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी प्रयास से देश हुआ गौरवान्वित... उपमुख्यमंत्री


*आंतरिक और वाह्य मोर्चों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी प्रयास से देश हुआ गौरवान्वित... उपमुख्यमंत्री*

*★ बांका के कटोरिया में आयोजित बिहार प्रदेश अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन का उपमुख्यमंत्री श्री तारकशोर प्रसाद ने उद्घाटन किया।*

पटना 9 जून 2022 : बांका के कटोरिया में आयोजित बिहार प्रदेश अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि जनजातीय समाज ने भारत की अखंडता के लिए सदैव कुर्बानियां दी हैं। राम काल से लेकर आधुनिक काल तक जनजातीय वनवासी समाज के लोगों ने अपनी शौर्य और वीरता का परिचय दिया है। आजादी के बाद के कालखंड में अल्बर्ट एक्का जैसे बहादुर योद्धा ने देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर किया।

     उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफलतम 8 वर्षों के कार्यकाल में गरीबों और जनजातीय वनवासी समाज के लोगों के उत्थान और कल्याण के लिए महत्वाकांक्षी योजनाओं के माध्यम से उनके जीवन में खुशहाली और समृद्धि के सुनिश्चित इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से गरीबों को नि:शुल्क अनाज की व्यवस्था की गई, जो आज भी जारी है। देश के लोगों के लिए मानवता की रक्षा हेतु नि:शुल्क टीकाकरण की व्यवस्था की। गरीब महिलाओं के जीवन की कठिनाइयों को महसूस करते हुए प्रधानमंत्री जी ने उज्जवला योजना के माध्यम से गैस एलपीजी गैस कनेक्शन एवं चूल्हे की व्यवस्था की। अब तक 9 करोड़ महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराए जा चुके हैं। आयुष्मान भारत-जन आरोग्य योजना के माध्यम से गरीबों के लिए देश के सूचीबद्ध अस्पतालों में 5 लाख तक के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की। अब तक 3.2 करोड़ गरीब परिवारों को आयुष्मान भारत के तहत मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई है। 18 करोड़ परिवारों को आयुष्मान भारत कार्ड मुहैया कराया गया है। कहा कि लघु एवं सीमांत किसानों को उनके खेती में सुविधा के दृष्टिकोण से प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के माध्यम से राशि उपलब्ध कराई गई। किसानों की आय में वृद्धि हेतु फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को लागू किया गया। वर्तमान में पूर्व वर्ष की अपेक्षा धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 100 रुपए की वृद्धि की गई है। दलहन और तिलहन के न्यूनतम समर्थन मूल्य में भी पूर्व वर्ष की अपेक्षा वृद्धि हुई है।

     उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने देश के सभी जरूरतमंदों की चिंता की है। समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए सुनिश्चित योजनाओं को लागू किया है, जिससे बिहार में विगत 16 वर्षों में युगांतकारी परिवर्तन आए हैं, जिसे हम सब महसूस कर रहे हैं। रूस-यूक्रेन संकट के दौरान भारत के छात्रों के साथ-साथ अन्य देशों के लोगों की भी सुरक्षित वतन वापसी में प्रधानमंत्री जी के प्रयासों से भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ी है। प्रधानमंत्री की सूझ-बूझ एवं दूरदर्शिता से देश के आंतरिक एवं बाह्य मोर्चों पर किए गए यशस्वी प्रयासों से भारत गौरवान्वित हुआ है।

      कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के बांका जिला अध्यक्ष श्री विकास सिंह, बिहार प्रदेश अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष श्री टुल्लू बासकी, कटोरिया की विधायक श्रीमती निक्की हेंब्रम, लाल मोहन गुप्ता, राजीव लोचन मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित थे।

0 Response to "आंतरिक और वाह्य मोर्चों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी प्रयास से देश हुआ गौरवान्वित... उपमुख्यमंत्री"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article