Advertisment

Advertisment
मनोज कुमार रोटरी सम्राट के अध्यक्ष घोषित

मनोज कुमार रोटरी सम्राट के अध्यक्ष घोषित



*मनोज कुमार रोटरी सम्राट के अध्यक्ष घोषित*

आज होटल केएल सेवन परिसर में आयोजित रोटरी पटना सिटी सम्राट की अधिकृत साप्ताहिक बैठक में क्लब के सदस्यों ने रोटेरियन मनोज कुमार को सर्वसम्मति से रोटरी सत्र 2023-24 के लिए अपना क्लब अध्यक्ष चुन लिया।

वर्तमान क्लब अध्यक्ष रोटेरियन सुधीर प्रभात ने इसकी सूचना मंडलाध्यक्ष को प्रेषित करते हुए जानकारी स्थानीय प्रेस मीडिया को दी है।

क्लब के चार्टर अध्यक्ष विजय यादव ने बैठक के दौरान पुष्प गुच्छ देकर नए चयनित अध्यक्ष मनोज कुमार को शुभकामनाएं दी। बधाई देने वाले अन्य क्लब सदस्यों में गोविंद चौधरी, राजेश कुमार, कुमुद रंजन, संजीव यादव, प्रकाश कुमार,विनोद झुनझून वाला, संजय सिन्हा, अभिषेक राज, ललित अरोड़ा, विनय लांबा, अरुण यादव, अभिषेक पैट्रिक, राजीव कुमार, ओमप्रकाश जायसवाल, ललन केशरी, राजेंद्र प्रसाद, भोला केशरी, राम कुमार, मंजू रंजन, कविता अरोड़ा, लता कपूर, आदि प्रमुख थे

0 Response to "मनोज कुमार रोटरी सम्राट के अध्यक्ष घोषित"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article