Advertisment

Advertisment
आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर निकला तिरंगा यात्रा

आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर निकला तिरंगा यात्रा


 आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर निकला तिरंगा यात्रा 

पटना सिटी : आजादी के 75वीं वर्षगांठ छोटी पटन देवी गौ मानस सेवा संस्थानम समेत कई समाजसेवी संस्था और समाजसेवियों द्वारा संयुक्त रुप से मेयर प्रत्याशी शशि शेखर रस्तोगी की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा निकाला गया. भारत माता के चित्र का पूजन करके सिद्धपीठ श्री छोटी पटन देवी मंदिर से तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ किया गया. यात्रा अशोक राजपथ मेन रोड से होते हुए चौक, खाजेकलां, गुरहट्टा, पश्चिम दरवाजा, सिटी कोर्ट होते हुए सिद्धपीठ श्री बड़ी पटन देवी मंदिर में संपन्न हुआ. वहीं माता के दरबार में हाजरी लगाकर समस्त देशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना किया. वहीं शशि शेखर रस्तोगी ने बताया कि लोगों में देश प्रेम की भावना की आशा को लेकर यह तिरंगा यात्रा निकाली गई. जिसमें सभी पटना सिटी के लोगों का सहयोग रहा.




     जुलूस में लगभग सैकड़ों मोटरसाइकिल और पैदल महिला पुरुष वन्दे मातरम और भारत माता की जय का नारा लगा रहे थे.

     इस मौके पर छोटी पटन देवी के आचार्य बाबा विवेक त्रिवेदी, राजकुमार जी, पप्पू खत्री, आलोक कुमार, विटटू चन्द्रवंशी, कन्हाई पटेल, सुजित कसेरा, अनवर हुसैन, शमा कुरैशी, मनीष कुमार सक्रिय थे. वहीं संजय प्रकाश, संजीव देवड़ा, भगवती मोदी, विपिन कुमार, केवी जी, शंकर जी, रवि प्रीत ने यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा, ठंडे पानी, बिस्कुट एवं शरबत से स्वागत किया.

0 Response to "आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर निकला तिरंगा यात्रा "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article