Advertisment

Advertisment
धानुक महासम्मेलन के बहाने बीजेपी ने मुख्यमंत्री पर साधाना निशाना

धानुक महासम्मेलन के बहाने बीजेपी ने मुख्यमंत्री पर साधाना निशाना


 धानुक महासम्मेलन के बहाने बीजेपी ने मुख्यमंत्री पर साधाना निशाना

सीतामढ़ी में लगेगी शहीद रामफल मंडल की आदमकद प्रतिमा : नित्यानंद

पटना :- वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले आजादी के दीवाने अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवस सह धानुक अधिकार सम्मेलन एसकेएम में मनाया गया। सम्मेलन में धानुक समाज के देश-प्रदेश के कई दिग्गज नेता के साथ भाजपा के तामाम दिग्गज नेता शामिल हुए। सम्मेलन का उद्घाटन देश के गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने किया। इस मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद, सुशील कुमार मोदी, तारकिशोर प्रसाद, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, मंगल पाण्डेय, नंदकिशोर यादव, शंभूशरण पटेल, संजीव चौरसिया, अरूण सिन्हा, सुरेन्द्र मेहता, मेयर सीता साहू आदि बीजेपी के नेता मंच पर उपस्थित थे। सम्मेलन के आयोजक सह अखिल भारतीय मानव उत्थान महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बलराम मंडल ने सभी को अंग वस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया। धानुक उत्थान महासंघ के नेताओं ने समाज के दशा एवं दिशा पर चर्चा की एवं राजनीतिक हिस्सेदारी में डटकर मुकाबला करने की अपील की। धानुक जाति को बिहार में अनुसूचित जाति में शामिल करने एवं राजधानी में रामफल मंडल की प्रतिमा लगाने और शहीद का दर्जा देने की प्रमुख्ता से मांग की गयी। सम्मेलन को संबोधित करते हुए देश के गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने आजादी के दीवाने शहीद रामफल मंडल के सौर्य एवं साहस की चर्चा की और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। सीतामढ़ी में रामफल मंडल की आदमकद प्रतिमा लगाने की मंच से घोषणा की। इस मौके पर नित्यानंद राय ने सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर शब्दों की तरकश से खूब तीर छोड़े और निशाना साधा। धानुक सम्मेलन में शिरकत करना तो बहाना था असल में नीतीश कुमार को ही साधना था। गृह राज्यमंत्री ने धानुक समाज को धनुषधारी बताया और कहा कि यह समाज अपने धनुष से किसी को भी भेद सकता है। अत्याचारियों का खात्मा कर सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले से समझौता कर लिए है। अब वे तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के कानों में जहर डाल दिए हैं। उन्हे पीएम बनाने का झूठा सपना दिखा रहे हैं। भाजपा तुष्टिकरण से समझौता नहीं करेगी। भाजपा आपका घर है। बिहार के राजनीतिक दलों को चुनौती देते हुए कहा कि धानुक समाज को अपने पक्ष में कर के दिखाएं। पीएम नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद से हटाने की साजिश हो रही लेकिन जबतक मोदी चाहेंगे वे प्रधानमंत्री पद पर बने रहेंगे। वे स्वामी विवेकानंद के सपनो को पूरा कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत विश्वगुरू बनेगा। इसमें धानुक समाज की अहम भूमिका होगी।

0 Response to "धानुक महासम्मेलन के बहाने बीजेपी ने मुख्यमंत्री पर साधाना निशाना"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article