Advertisment

Advertisment
11 दिवसीय गंगोत्सव कार्यक्रम में राजा महाराजाओं का भी होगा समागम

11 दिवसीय गंगोत्सव कार्यक्रम में राजा महाराजाओं का भी होगा समागम

11 दिवसीय गंगोत्सव कार्यक्रम में राजा महाराजाओं का भी होगा समागम

• आगामी 2023 में 27 अप्रैल से 7 मई तक धूम धाम से मनेगा गंगोत्सव

शौर्य/पटना सिटी : 2023 में धूम धाम से मनाया जाएगा गंगोत्सव. आगामी 27 अप्रैल से 7 मई तक होने वाले गंगोत्सव की तैयारी के लिए प्रेस वार्ता आयोजित किया गया. जिसमें गंगोत्सव वाहिनी के स्थानीय सदस्य अंजनी कुमार, संजीव यादव समेत गंगोत्सव वाहिनी के प्रमुख संयोजक कैप्टन प्रवीण कुमार, उपसंयोजक अमरेश पांडेय, आचार्य बालाजी शतपथी, बर्फानी बाबा एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे. गंगोत्सव 2023 के संयोजक सदस्यों के द्वारा 2023 में होने वाले गंगोत्सव को विशाल रूप देने के लिए गंगोत्सव वाहिनी के रूप में सदस्यता अभियान का आयोजन देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी किया जा रहा है. इसमें मूल रूप से बिहारवासी एवं पूर्वांचल के लोगों को जोड़ा जा रहा है. पिछले सप्ताह गंगोत्सव वाहिनी के सदस्यों द्वारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंख एवं उत्तराखंड के राज्यपाल से मिलकर आमंत्रण दिया. 11 दिवसीय कार्यक्रम में राजा महाराजा समागम भी होगा जो कि विश्व पटल पर एक अनोखा महोत्सव होने जा रहा है गंगोत्सव. देश ही नहीं अपितु विदेशों मे स्थित फिल्मों के बड़े-बड़े कलाकारों को इस गंगोत्सव में आने का निमंत्रण दिया जा चुका है जिसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक शामिल है. 

गंगोत्सव में होने वाले श्री श्री गंगा अवतरण महायज्ञ के लिए अक्षत अभियान की शुरुआत अमरेश पांडेय एवं उनके गंगोत्सव वाहिनी के प्रमुख सदस्य विकास यादव एवं अन्य सदस्यों द्वारा हो चुकी है. यह यज्ञ इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पिछले कई सौ वर्षों से यह यज्ञ नहीं हुआ है. 501 महिलाओं द्वारा गंगा आरती के लिए कलाकारों का चयन शुरू कर दिया गया है. यह गंगोत्सव एक ऐसा उत्सव है जो कि विश्व भर में फेस्टिवल ऑफ रिवर के नाम से जाना जाएगा जिसमें धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक जागरूकता आने वाले कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इस गंगोत्सव का आयोजन आईडी पीटीएस रिसर्च विंग्स प्राइवेट लिमिटेड एवं उनके सहयोगियों द्वारा किया जा रहा है जिसमें अनेकानेक एनजीओ एवं ट्रस्ट सम्मिलित हैं.
 

0 Response to "11 दिवसीय गंगोत्सव कार्यक्रम में राजा महाराजाओं का भी होगा समागम"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article