कार्तिक मास में राधेश्याम परिवार द्वारा किया गया गौ सेवा परंपरासेवा
कार्तिक मास में राधेश्याम परिवार द्वारा किया गया गौ सेवा परंपरासेवा
पटना सिटी : राधेश्याम परिवार गौ माता की निरंतर सेवा कर उनके अस्तित्व को बचाने का कार्य किया. राधेश्याम परिवार की संस्थापिका शोभा गुप्ता ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा गौ माता पर आई विपत्तियों को देखते हुए सभी देशवासियों से अनुरोध किया कि उनकी सेवा तन मन धन से किया जाए ताकि उनके अस्तित्व को बचाया जा सके. गाय हमारी माता है हमारी संस्कृति धरोहर है और इसी परंपरा को निभाते हुए कार्तिक मास में राधेश्याम परिवार पटना सिटी द्वारा श्री कृष्ण गौशाला, किला रोड में गौ सेवा के सवामणी किया गया. भारतीय संस्कृति में गौ सेवा का बहुत बड़ा महत्त्व है. सेवा करने वाला व्यक्ति स्वर्ग की प्राप्ति करता है. गौ माता में फैल रही लंपि बीमारी के रोकथाम के लिए राधेश्याम परिवार के द्वारा सवामणी का कार्यक्रम के तहत हल्दी और काली मिर्च की रोटी एवं गुड, चना, हरा चारा आदि को प्रतिदिन 200 गायों को नियमित रूप से दिया गया. जिससे उनके बीच फैले लंपि जैसे संक्रमण को रोकथाम के लिए किया गया. यह प्रक्रिया पूरे 51 दिन तक किया गया.
गाय खोल सकती है, सबके बंद भाग का ताला, हर घर में हो एक गाय और गांव-गांव हो गौशाला का नारा दिया गया. इस कार्यक्रम में संस्था के सभी सदस्यों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा सहयोग किया गया और आज उस कार्यक्रम को विराम दिया गया है l
इस कार्यक्रम में संस्था की संस्थापिका शोभा गुप्ता, चक्रेश अग्रवाल, सरोज जायसवाल, सरोज गुप्ता ,संगीता झुनझुनवाला, विपुल जगनानी संजय गोलवारा, रंजीत मित्तल, कुसुम अग्रवाल सीमा शर्मा समेत अन्य लोग सक्रिय थे.

0 Response to "कार्तिक मास में राधेश्याम परिवार द्वारा किया गया गौ सेवा परंपरासेवा"
एक टिप्पणी भेजें