श्री राम विवाह बारात भव्य शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित
पटना सिटी : श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी में श्री राम जानकी नवयुवक सेवा मंडल द्वारा श्री राम विवाह महोत्सव व राम विवाह बारात भव्य शोभा यात्रा को लेकर बैठक संपन्न किया गया. मंडल द्वारा आयोजन को सफल करने के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार, प्रधान संरक्षक विजय कुमार यादव, संरक्षक विकास कुमार मेहता (निवर्तमान पार्षद), अजीत कुमार यादव, कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार, पूजा समिति सुरेश प्रसाद, संयोजक कौशल किशोर कृष्णा, सत्येंद्र कुमार गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी चुने गए.
गौरतलब है कि पिछले 21 वर्षों से लगातार विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर श्री राम जानकी विवाह बारात शोभायात्रा का आयोजन करती आ रही है, इस वर्ष यह बारात यात्रा आगामी 28 नवंबर सोमवार को होने जा रहा हैं, मंडल द्वारा इस आयोजन के तैयारी को लेकर बैठक आहूत की गई है.
जिसमें सोनू कुमार, संतोष, पंकज, छोटू यादव, आजाद, मुकेश कुमार गुप्ता, मंटू कुमार, टिंकू कुमार समेत अन्य लोग सक्रिय थे.

0 Response to "श्री राम विवाह बारात भव्य शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित"
एक टिप्पणी भेजें