Advertisment

Advertisment
ब्लूमेडिक्स ने गोला रोड में किया अपने 96 वां फार्मेसी स्टोर का शुभारंभ

ब्लूमेडिक्स ने गोला रोड में किया अपने 96 वां फार्मेसी स्टोर का शुभारंभ


ब्लूमेडिक्स ने गोला रोड में किया अपने 96 वां फार्मेसी स्टोर का शुभारंभ

पटना (13 नवंबर, 2022) : 90 से अधिक स्टोर्स और 15 लाख ग्राहक के साथ बिहार के सबसे बड़े दवा रिटेल चेन ब्लू मेडिक्स का 96 वां फार्मेसी स्टोर का शुभारंभ राम जयपाल नगर, गोला रोड में हुआ। इस नए स्टोर के शुभारंभ मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री चन्द्रिका राय एवं विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी और व्यवसायी मुकेश कुमार नंदन व बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स के वाईस प्रेसिडेंट एन के ठाकुर द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। उद्धघाटन के दौरान प्रेस वार्ता में मीडिया बंधुओं से बात करते हुए, अतिथियों ने कहा कि गोला रोड क्षेत्र में ऐसे दवा स्टोर की आवश्यकता थी। कई बार लोगों को महत्वपूर्ण दवाइयों के लिए दूर जाना पड़ता था। अब उनकी परेशानियां दूर होंगी और यहां दवाएं किफायती दर पर भी मिलेगा।

नए स्टोर के उद्घाटन के मौके पर ब्लू मेडिक्स के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर गौरव प्रकाश ने कहा किए ब्लू मेडिक्स एक क्रन्तिकारी सोच है जहाँ पर हमारा लक्ष्य आखरी गाँव तक उत्कृष्ट और किफायत दवा मिले। हर स्टोर पर मिलने वाली सारी दवाएं ब्रांडेड और अच्छी क्वालिटी की होती हैं। सभी दवाएं ब्लू मेडिक्स के सेन्ट्रल वेयरहाउस से सप्लाई की जाती हैं। साथ ही ब्लू मेडिक्स के स्टोर पर दवाइयों पर 20 फीसदी की छूट मिलेगी। हमारे पास हर कंपनी की सभी तरह की दवाइयां उपलब्ध है। गौरव प्रकाश ने बताय कि आज हमारे फुलवारीशरीफ और इस्लामपुर स्टोर का भी शुभारंभ किया गया है। इसके साथ ही आज पूरे बिहार में हमारा 97 वां स्टोर खुल चूका है।

ब्लू मेडिक्स के बारे में बताते हुए सह संस्थापक व निदेशक संजय चौधरी ने कहा कि ब्लू मेडिक्स की शुरुआत वर्ष 2017 में हुई थी। पटना के गोला रोड का यह स्टोर बिहार में हमारा 96 वां स्टोर हैं। उन्होंने कहा कि साल 2022 के दिसंबर महीने तक हमारा लक्ष्य बिहार में 150 स्टोर खोलने का है। नए उद्यमी जो हमसे जुड़ना चाहते हैं वो हमारे वेबसाइट के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते हैं।

इस मौके पर ब्लू मेडिक्स के प्रोजेक्ट हेड फैयाज आलम ने बताया कि ब्लू मेडिक्स अब तक 15 लाख से ज्यादा ग्राहकों को अपनी सेवा प्रदान कर चुका है। इस स्टोर के खुल जाने से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। अब अच्छी दवाएं 20 फीसदी की छूट पर आसानी से उपलब्ध होगी। इस मौके पर ब्लू मेडिक्स से मोहित, प्रणय, शिवम एवं अन्य कर्मियों की भी उपस्तिथि रही।

0 Response to "ब्लूमेडिक्स ने गोला रोड में किया अपने 96 वां फार्मेसी स्टोर का शुभारंभ"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article