बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, निजीकरण, प्रशासनिक अराजकता व तानाशाही, शराबबंदी कानून पर सरकार की विफल :- चिराग पासवान
बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, निजीकरण, प्रशासनिक अराजकता व तानाशाही, शराबबंदी कानून पर सरकार की विफल :- चिराग पासवान
शौर्य भारत पटना :- लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, निजीकरण, प्रशासनिक अराजकता व तानाशाही, शराबबंदी कानून पर सरकार की विफलता, संविदा पर नौकरी करने वाले कर्मचारी एवं जीविका कैडरों का आर्थिक शोषण, शिक्षक एवं अतिथि प्राध्यापकों को समान काम के लिए समान वेतन व नियमितीकरण नही करने, वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त नही करने सहित आम जनता की अन्य समस्याओ के खिलाफ आवाज बुलंद करने और सरकार के गलत नीतियों पर अंकुश लगाने को लेकर मुजफ्फरपुर स्थित आम्रपाली ऑडिटोरियम के सभागार में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमुई सांसद बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे, इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी ने जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला किया और कहा कि शराबबंदी प्रदेश में पूरी तरह विफल है और जो बिहार सरकार को शराब का रेवन्यू जाता था अब वह नीतीश कुमार की पार्टी और उनके राजनेता के घर शराब का पैसा जाता है। श्री पासवान ने आगे कहा कि हम जियेंगे बिहार के लोगो के लिए और मरेंगे बिहार के लिए, हमारा विजन ही बिहार फर्स्ट बिहार बिहारी फर्स्ट है। प्रदेश के बाहर जब छात्र मजदूर पीटे जाते हैं या उनकी हत्या कर दी जाती है तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी बिल्कुल खामोश रहते हैं बिहार के विकास के प्रति उनकी सोच बिल्कुल अब नहीं है जबकि बिहार को एक ऐसे सोच की जरूरत है जिससे बिहार हर क्षेत्र में विकसित राज्य के रूप में देश भर में अव्वल हो सके वही प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने बिहार को जाति, धर्म, दलित, सवर्ण अगड़ा पिछड़ा महिला पुरूष के आधार पर वोट के खातिर बिहार को बांटने का काम किया है, जबकि हमारा पहचान बिहारी है। और हम बिहारियों की भलाई और बिहार को पहले पायदान पर ले जाने की सोच के साथ कृत संकल्पित हैं
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डाॅ अच्युतानंद ने कहा कि यह जनसंवाद कार्यक्रम मुजफ्फरपुर और वैशाली की धरती से शंखनाद कर बिहार के प्रत्येक गांव, शहर और प्रखंड में आयोजित की जाएगी ताकि बिहार की जनता जान सके कि सरकार किन किन मोर्चे पर विफल है और आम जनता किन समस्याओ से जूझ रही है।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने बताया कि जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान जिले के कई अन्य दलों के लोगो ने लोजपा का दामन थामा, जिसमे प्रमुख रूप से राजद के वरिष्ठ नेता नवल किशोर सिंह, जदयू लेबर सेल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, करनी सेना के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, संतोष प्रजापति, शंकर महतो, हामिद आलम, अधिवक्ता प्रेम प्रकाश सहित सैंकडों लोगो ने चिराग पासवान की बढ़ती लोकप्रियता और पार्टी के विजन बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट से प्रभावित होकर श्री चिराग के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए।
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद डाॅ अरूण कुमार, राष्ट्रीय महासचिव पूर्व विधायक सतीश कुमार, राष्ट्रीय महासचिव सत्यानंद शर्मा, , पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, प्रधान महासचिव संजय पासवान, उपाध्यक्ष असरफ अंसारी, संजय कुमार सिंह इं रमेश कुमार जिलाध्यक्ष चुलबुल शाही, कार्यक्रम का संचालन पार्टी के प्रदेश महासचिव साजेश पासवान ने किया।
0 Response to "बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, निजीकरण, प्रशासनिक अराजकता व तानाशाही, शराबबंदी कानून पर सरकार की विफल :- चिराग पासवान "
एक टिप्पणी भेजें