Advertisment

Advertisment
रोटरी पटना सिटी सम्राट ने अनाथ बच्चों को कराया पटना भ्रमन

रोटरी पटना सिटी सम्राट ने अनाथ बच्चों को कराया पटना भ्रमन

 

रोटरी पटना सिटी सम्राट ने अनाथ बच्चों को कराया पटना भ्रमन

पटना : रोटरी पटना सिटी सम्राट ने निकेतन बाल गृह के बच्चों को कराया सैर. सम्राट के तत्वावधान में अध्यक्ष गोबिन्द चौधरी ने निकेतन बाल गृह, भूतनाथ रोड के अनाथ बच्चों को नगर भ्रमण की व्यवस्था प्रातः 10 बजे शुरू हुयी. इसका उदघाटन बस को हरी झंडी देकर ललित अरोड़ा ने रवाना किया. पटना के विभिन्न पर्यटन स्थलों जैसे म्यूज़ीयम, जैविक उद्यान, साइंस सेंटर, गुरुद्वारा आदि का भ्रमण अनाथ बच्चों को कराया गया. इस मौके पर अध्यक्ष गोबिन्द चौधरी ने कहा कि जब भी बच्चों को समान की जरूरत होगी रोटरी सिटी सम्राट हमेशा तैयार रहेगा. 

    इस भ्रमण में बच्चों को टी शर्ट, खाने की पॉकेट, पानी की बॉटल, बस आदि की व्यवस्था की गयी. सदस्यों ने अनाथ बच्चों के बस को हरी झंडी दिखा कर विदा किया. इस मौके पर अध्यक्ष गोबिन्द चौधरी, जे पी पाल, दिपक कुमार, युवराज गुप्ता, सुधीर प्रभात, ललित अरोड़ा उपस्थित थे.

0 Response to "रोटरी पटना सिटी सम्राट ने अनाथ बच्चों को कराया पटना भ्रमन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article