नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 मरीजों का जांच कर दवा वितरित
पटना सिटी : सिटी इंटरनेशनल स्कूल जलकद्दरबाग में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का आयोजन निवर्तमान पार्षद विनोद कुमार एवं विद्यालय के निदेशक गोपीकृष्ण यादव के द्वारा किया गया. नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन वार्ड 70 के निवर्तमान वार्ड पार्षद विनोद कुमार ने फीता काटकर किया. वहीं उन्होंने कहा कि समाज में गरीबों को मुफ्त इलाज एवं जांच के लिए ऐसे शिविरों का आयोजन करते रहना चाहिए जिससे समाज के दबे कुचले गरीबों का स्वास्थ्य जांच और इलाज मुफ्त में हो सके इस शिविर में लगभग 500 मरीजों का जांच कर इलाज किया गया और निशुल्क दवा भी वितरण किया गया.
इस कार्यक्रम में डॉ अभिनव आनंद, डाक्टर वेदांशी सिंह, डाक्टर अखलाक, डॉक्टर तनवीर, डॉक्टर आदर्श भास्कर, डॉक्टर फातिमा, डॉक्टर शान, डॉक्टर कमुदी, डॉक्टर सबाअफरोज ने विभिन्न रोगों का इलाज किया इसके साथ ही पैथोलॉजी के डॉक्टरों में डॉक्टर उज्जवल गुप्ता, डॉक्टर सखी चौधरी ने जांच किया. इस कार्यक्रम में संतोष कुमार पांडेय, पवन कुमार ज्ञानी, गोपीकृष्ण यादव, सूरज यादव, उमेश यादव, त्रिलोकी नाथ, पप्पू पनीर, उदय कुमार, अनिल साह, संजय मेहता सहित अन्य लोग सक्रिय थे.

0 Response to "नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 मरीजों का जांच कर दवा वितरित"
एक टिप्पणी भेजें