प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा व बुद्धि का किया प्रदर्शन
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा व बुद्धि का किया प्रदर्शन
पटना सिटी : इन्फैंट जीज़स विद्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता का आरंभ प्रधानाचार्य के शुभकामना संदेश से हुआ। विद्यालय में इसका आयोजन पहली बार किया गया । जिसमें कक्षा षष्टम से द्वादश वर्ग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी में भिन्न भिन्न विषयों से प्रश्नों को शामिल किया गया । इस प्रतियोगिता में पाँच चक्र थे।कार्यक्रम का संचालन क्रमवार सुनील कुमार,श्रीमती रंजना झा तथा अभय कुमार द्वारा किया गया।
प्रतियोगियों में खासा उत्साह देखा गया। बच्चे इसमें बढ़ - चढ़कर भाग ले रहे थे। तथा श्रोता-विद्यार्थी भी अत्यंत उत्साहित थे। कई नियमों के साथ प्रतियोगिता का संचालन किया, हर चक्र में प्रश्न सरल से कठिन होते गए। इस प्रतियोगिता में चार दल- टैगोर, रमन, गोविन्द तथा सत्यार्थी ने भाग लिया।


0 Response to "प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा व बुद्धि का किया प्रदर्शन "
एक टिप्पणी भेजें