वार्ड 70 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर से 800 लोग हुए लाभान्वित
पटना सिटी : वार्ड 70 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. पटना सिटी पूर्वी नंदगोला नागा बाबा सामुदायिक भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन निवर्तमान वार्ड पार्षद विनोद कुमार ने किया. निवर्तमान पार्षद ने अपने संबोधन में कहा कि वार्ड के गरीब, लाचार व असहाय लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल करना बहुत ही आवश्यक है. गरीबी के कारण अपना इलाज नहीं करा पाते हैं वैसे लोगों के लिए प्रयासरत हूं ताकि बीमारी का समय पर इलाज कराया जा सके ताकि गरीबों का स्वास्थ्य अच्छा बना रहे.
इसी क्रम में गैस्ट्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक, यूरोलॉजी के विशेषज्ञ डॉक्टर मनमोहन प्रसाद, डॉक्टर तोहिद आलम, डॉक्टर धर्मेंद्र यादव, डॉ गौरव के द्वारा इलाज जांच एवं दवा का मुफ्त व्यवस्था की गयी. इस शिविर में लगभग 800 गरीबों का इलाज किया गया. जिसका लाभ लोगों को प्राप्त हुआ इस कार्यक्रम में जयपाल आर्य, चंद्रमणि सिंह यादव, शैलेंद्र यादव, गंगासागर शास्त्री, संतोष पांडे, पवन कुमार ज्ञानी, सोनी कुमार, रिंकू कुमार, अनिल कुमार सहित अनेकों लोगों ने सहयोग प्रदान किया.


0 Response to "वार्ड 70 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर से 800 लोग हुए लाभान्वित "
एक टिप्पणी भेजें