Advertisment

Advertisment
श्री राम-जानकी विवाह शोभायात्रा में बैंड-बाजे, ढ़ोल-ताशे के साथ झूमते नाचते निकले श्रद्धालुओं

श्री राम-जानकी विवाह शोभायात्रा में बैंड-बाजे, ढ़ोल-ताशे के साथ झूमते नाचते निकले श्रद्धालुओं

श्री राम-जानकी विवाह शोभायात्रा में बैंड-बाजे, ढ़ोल-ताशे के साथ झूमते नाचते निकले श्रद्धालुओं

राम जानकी सर्वव्यापी है, उनके शुभ विवाह उत्सव में शामिल होना गौरवपूर्ण अविभूति है : श्याम रजक

पटना सिटी : जय श्री राम और माता जानकी के जयकारों से गूंजा पटना सिटी. श्री राम समेत चारों भाइयों का विवाह देर रात्रि में संपन्न हुआ. श्रीराम व माता जानकी के विवाह की आलौकिक क्षण देखते ही बन रही थी.

      श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी से हाथी-घोड़े, बैंड-बाजे, ढ़ोल-ताशे के साथ झूमते नाचते सैकड़ो पुरुष व महिला श्रद्धालुओं के साथ निकली भव्य राम बारात. रथ पर सवार श्री राम और माता जानकी की शोभा देखते ही बन रही थी.


     श्रीराम जानकी नवयुवक सेवा मंडल द्वारा आयोजित श्री राम जानकी विवाह महोत्सव सह शोभायात्रा में पूर्व मंत्री श्याम रजक, पूर्व एमएलसी डॉ. आजाद गाँधी, निवर्तमान मेयर सीता साहू, निवर्तमान पार्षद विक्की मौर्य, निवर्तमान पार्षद विनोद कुमार, मनोज मेहता, विजय कुमार यादव शोभायात्रा की आगवानी किए. वहीं जगह-जगह पर आरती के साथ शोभा यात्रा का स्वागत किया गया. वहीं कांग्रेस पार्टी द्वारा शोभायात्रा में शामिल अतिथियों को डॉ. विनोद अवस्थी के नेतृत्व में अंगवस्त्र ओढ़कर स्वागत किया गया तथा फल, मीठा व पानी का वितरण किया. पिछले 21 वर्षों से लगातार विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर श्री राम जानकी विवाह बारात शोभायात्रा का आयोजन निरंतर करती आ रही है.


      इस मौके पर समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार, विजय कुमार यादव, विकास कुमार मेहता (निवर्तमान पार्षद), अजीत कुमार यादव, प्रेम कुमार, सुरेश प्रसाद, कौशल किशोर कृष्णा, सत्येंद्र कुमार गुप्ता, डॉ. विनोद अवस्थी समेत अन्य लोग सक्रिय थे.
 

0 Response to "श्री राम-जानकी विवाह शोभायात्रा में बैंड-बाजे, ढ़ोल-ताशे के साथ झूमते नाचते निकले श्रद्धालुओं"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article