श्री राम-जानकी विवाह शोभायात्रा का कांग्रेस पार्टी ने किया भव्य स्वागत
श्री राम-जानकी विवाह शोभायात्रा का कांग्रेस पार्टी ने किया भव्य स्वागत
पटना सिटी : आज मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम व सनातन धर्म के सभी अनुवाई हर्षोल्लास के साथ श्री राम के बारात में पुरुष एवं महिलाएं, युवा एवं युवतियाँ बारात में शामिल थे. काले हनुमान जी मंदिर एवं राम जानकी ठाकुरबाड़ी से भक्तजन नगर कीर्तन करते हुए बारातियों के साथ मोर्चा रोड कांग्रेस कार्यालय पहुँचे जहाँ कांग्रेसियों ने पुष्प गुच्छ, अंग-वस्त्र, फल एवं मिठाइयां, मिनरल वाटर को वितरित किया.
इसी क्रम में मुख्य रूप से स्वागत करते हुए डॉ. विनोद कुमार अवस्थी ने कहा कि श्री राम जी को इस धरती के आदर्श और स्वाभिमान समन्वय मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में हम मानते हैं और ऐसे श्री राम की बारात में शामिल होना एवं गौरवपूर्ण क्षण है. इस कार्यक्रम में कांग्रेसी नेता डॉ. विनोद कुमार अवस्थी, सुभाष मेहता, अभय जयसवाल, डॉ. तुषार आर्य, तेजसव अवस्थी, प्रेम कुमार, दिनेश यादव, प्रदीप यादव, सुजीत कसेरा, मनोज मेहता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे.



0 Response to "श्री राम-जानकी विवाह शोभायात्रा का कांग्रेस पार्टी ने किया भव्य स्वागत "
एक टिप्पणी भेजें