Advertisment

Advertisment
के.आर. आनंद मेमोरीयल इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में अपने कला कौशल का किया प्रदर्शन

के.आर. आनंद मेमोरीयल इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में अपने कला कौशल का किया प्रदर्शन

के.आर. आनंद मेमोरीयल इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में अपने कला कौशल का किया प्रदर्शन

पटना सिटी : के. आर. आनंद मेमोरीयल इंग्लिश स्कूल हाजीगंज, पटना सिटी में विज्ञान प्रदर्शनी, आर्ट एंड क्राफ्ट एवं फ़ूड स्टॉल का आयोजन किया गया. प्रदर्शनी का उद्घाटन निवर्तमान पार्षद मुन्ना जायसवाल, रो. विजय कुमार यादव, समाजसेविका रीता रस्तोगी ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया. इस आयोजन में स्कूल के बच्चों ने विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान से जुड़ी विभिन्न प्रकार की आकृतियों के माध्यम से प्रोजेक्ट बनाए. बच्चों ने बहुत ही सुंदर तरीकों से पर्यावरण, प्राकृतिक, सौर मंडल एवं जीव जंतुओं से जुड़े प्रोजेक्ट को बनाया. बच्चों के आकर्षक गेम ने लोगों का मन मोह लिया. इस प्रदर्शनी में स्कूल के अभिभावक भी शामिल हुए और बच्चों के द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट से वे सभी बहुत खुश थे. बच्चों ने एक फूड मेला का भी आयोजन किया जिसमें सभी बच्चों ने अपने हाथों से अलग-अलग प्रकार के फूड स्टॉल लगाए. वहीं फूड स्टॉल में अभिभावकों ने बच्चों के द्वारा बनाए गए फूड स्टॉल में भोजन को चखा और उनकी प्रशंसा की.


वहीं निवर्तमान पार्षद मुन्ना जायसवाल, मेयर प्रत्याशी रीता रस्तोगी, रो. विजय कुमार यादव, रो. कुमुद रंजन, ओम प्रकाश पासवान, संजीव कुमार यादव, देवानंद तिवारी ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए कामना की.

     इस प्रदर्शनी में निदेशक बी. आर. चौधरी, प्राचार्या नूपुर मारवाड़ी, जीतेन्द्र चौधरी, स्वाति तुलसीयान, अंजू, अर्चना समेत सभी शिक्षक उपस्थित थे.
 

0 Response to "के.आर. आनंद मेमोरीयल इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में अपने कला कौशल का किया प्रदर्शन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article