यूसीमास अबेकस के बच्चों ने गणित की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता पुरस्कार
यूसीमास अबेकस के बच्चों ने गणित की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता पुरस्कार
यूसीमास अबेकस के बच्चों ने गणित के 300 सवालों का उत्तर 10 मिनट में देकर किया अचंभित
पटना सिटी : पटना सिटी यूसीमास अबेकस के बच्चों ने गणित की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता पुरस्कार. यूसीमास अबेकस एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसमें गणित का डर बच्चों से होगा छू मंतर, बच्चों ने गणित के 300 सवालों का उत्तर केवल 10 मिनट में देकर लोगों को अचंभित कर दिया. प्रतियोगिता में सक्षम आनंद ने अंतरराष्ट्रीय लेवल पर तीसरा स्थान प्राप्त कर पटना सिटी का नाम रौशन किया. वहीं कचौड़ी गली स्थित यूसीमास सेंटर में बिहार स्टेट डायरेक्टर उदित सुरेका ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया.
सेंटर डायरेक्टर मीनू रस्तोगी व हर्षिता रस्तोगी के संचालन में अबेकस का इंटरग्रेडिंग एग्जाम संचालित हुआ. वहीं हर्षिता रस्तोगी ने बताया कि मलेशिया से बच्चों के आई.जी.आई. सर्टिफिकेट जल्द ही प्राप्त होंगे. जिसका बेसब्री से इंतजार बच्चों को भी है.
इस मौके पर मीनू रस्तोगी, हर्षिता रस्तोगी, आर्शी प्रवीण, उदित सुरेक समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

0 Response to "यूसीमास अबेकस के बच्चों ने गणित की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता पुरस्कार"
एक टिप्पणी भेजें