Advertisment

Advertisment
स्वयंसेविकाओं को मिला ई. सी. सी. ई. का प्रशिक्षण

स्वयंसेविकाओं को मिला ई. सी. सी. ई. का प्रशिक्षण


 *स्वयंसेविकाओं को मिला ई. सी. सी. ई. का प्रशिक्षण* ...........

 स्वयं सेवी संस्था " प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन "के द्वारा संचालित कार्यक्रम अर्ली ईयर्स के अंतर्गत परियोजना दो एवं चार के अलग-अलग क्षेत्रों के एक सौ तीस स्वयं सेविकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजनदिनांक 12/12/22 से 13/12/22 तक कक्षा एक और दो के बच्चों की बुनियादी साक्षरता और गणितीय कौशल को मजबूत करने व कक्षा सापेक्ष दक्षता को सुदृढ़ करने हेतु किया गया । यह स्वयं सेविका प्रशिक्षण उपरांत अपने आवंटित स्कूलों में बच्चों के साथ भाषा व गणित क़ी पैतालिस - पैतालिस मिनट क़ी गतिविधि आधारित कक्षा संचालन कर बच्चों क़ी शिक्षा में सहयोग कर सकेंगी। प्रशिक्षण में कहानी सुनाने के तरीके, बारहखड़ी व संख्या चार्ट वाचन ,अक्षर जोड़कर शब्द बनाना, अनुच्छेद कहानी पढ़ना ,लिखना, स्तर अनुसार गतिविधि,पूर्व संख्या संबोध, तीली बंडल मौखिक और शाब्दिक सवाल साथ ही जोड़, घटाव इत्यादि हेतु अभ्यास व प्रस्तुतीकरण कर समझ बनाई गई । स्वयंसेविका ने बढ़-चढ़कर प्रशिक्षण में हिस्सा लिया। प्रशिक्षण को सफल बनाने में कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार पाण्डेय ,सबिता कुमारी ,सोनी कुमारी ,अंशु सोनालिका ,रश्मि कुमारी एवं संध्या कुमारी, सुनिता कुमारी ,चाँदनी कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका हैं।

0 Response to "स्वयंसेविकाओं को मिला ई. सी. सी. ई. का प्रशिक्षण"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article