Advertisment

Advertisment
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने नागालैंड विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने नागालैंड विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया

 

शौर्य भारत न्यूज़ :- लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने नागालैंड विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने बताया कि इसे लेकर पार्टी के नागालैंड संसदीय बोर्ड द्वारा अनुशंसा किए जाने के बाद पार्टी ने प्रथम 19 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। शेष अन्य प्रत्याशियों की सूची पार्टी आगे जारी करेगी। उम्मीदवार पार्टी के चुनाव चिन्ह "हेलीकॉप्टर" के निशान पर चुनाव लडेंगे। 

पार्टी की तरफ से यह भी स्प्ष्ट किया गया है कि लोजपा (रा) केवल उन्हीं सीटों पर चुनाव लड़ेगी जहां से भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है।

इस आशय की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान ने ट्वीट कर दी है। श्री चिराग ने ट्वीट में लिखा, ‘लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने नागालैंड में हो रहे विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। जिन विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार होंगे उस सीट पर पार्टी अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी।‘ उक्त आशय की जानकारी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने दी

0 Response to "लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने नागालैंड विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article