Advertisment

Advertisment
शांतिपूर्ण महाशिवरात्रि महोत्सव शोभायात्रा संपन्न होने पर पदाधिकारी हुए सम्मानित

शांतिपूर्ण महाशिवरात्रि महोत्सव शोभायात्रा संपन्न होने पर पदाधिकारी हुए सम्मानित

शांतिपूर्ण महाशिवरात्रि महोत्सव शोभायात्रा संपन्न होने पर पदाधिकारी हुए सम्मानित 

पटना सिटी : महाशिवरात्रि महोत्सव शोभायात्रा समिति की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में एसडीओ मु़केश रंजन और एएसपी अमित रंजन को सम्मानित किया गया. सिद्ध शक्तिपीठ श्री बड़ी पटनेदवी के महंत विजय शंकर गिरि ने अधिकारियों को सम्मानित करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि शैव, वैष्णव को समर्पित है और लोक आस्था व लोक संस्कृति समागम है. समारोह की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण साह ने 25 वां महाशिवरात्रि महोत्सव शोभायात्रा में विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के साथ ऐतिहासिक बनाने के लिए अनुमंडल प्रशासन के साथ-साथ सभी लोगों का आभार व्यक्त किए. वहीं संचालन संयोजक राजेश साह ने किया.


 एसडीओ मुकेश रंजन ने सम्मान के लिए आभार जताते हुए कहा कि पर्व त्योहार धर्म को जोड़ता है, इसे समृद्ध करे. एएसपी अमित रंजन ने भाईचारा व सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने पर बल दिया. आयोजन में समिति के उपाध्यक्ष लल्लू शर्मा, सुरेश सिंह पटेल, दिलीप चौधरी, महामंत्री शाह कमल कृष्ण और मंत्री मुकेश अग्रहरि उपस्थित थे. विदित हो कि 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सिमली स्थित प्राचीन शिव मंदिर से महाशिवरात्रि शोभायात्रा निकाली गई थी जो अशोक राजपथ के मुख्य मार्ग होते हुए गाय घाट स्थित श्री गौरी शंकर मंदिर तक गई थी.




 

0 Response to "शांतिपूर्ण महाशिवरात्रि महोत्सव शोभायात्रा संपन्न होने पर पदाधिकारी हुए सम्मानित "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article