Advertisment

Advertisment
होली मिलन ' रंगोत्सव' के रंग में झूमा रोटरी सम्राट

होली मिलन ' रंगोत्सव' के रंग में झूमा रोटरी सम्राट


 होली मिलन ' रंगोत्सव' के रंग में झूमा रोटरी सम्राट

शौर्य भारत न्यूज़ सिटी :- होली मिलन ' रंगोत्सव' के रंग में झूमा रोटरी सम्राट गाय घाट पटना सिटी स्तिथ होटल केएल 7 परिसर में रोटरी पटना सिटी सम्राट के अध्यक्ष गोबिन्द चौधरी के नेतृत्व में भव्य होली मिलन समारोह' रंगोत्सव ' का आयोजन किया गया, जिसका विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक आलोक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार ने दीप प्रज्वलित करते हुए किया। मौके पर रोटरी सम्राट के वर्तमान क्लब अध्यक्ष गोविंद चौधरी, कार्यक्रम चेयरमैन चेयरमैन अनूप कुमार, सचिव अभिषेक राज आगामी रोटरी सत्र चयनित क्लब अध्यक्ष मनोज कुमार मंच पर मौजूद थे। 

*उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथि श्री आलोक राज ने संदेश में कहा कि -- " होली आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ाने वाला बेहतरीन त्यौहार है, इस दिन हम सभी होली के रंगों में अपने इर्द गिर्द के नकारात्मक ऊर्जा को ढंक कर जीवन के लक्ष्यों की ओर आगे निकल पड़ते हैं। रिश्तों पर पड़ी धूल को हटाते हुए उसपर नए रंग चढ़ाने का यह एक बेहतरीन मौका होता है।"*

होली मिलन रंगोत्सव में शामिल अतिथियों, सामाज के गणमान्य नागरिकों के साथ साथ रोटरी परिवार के सदस्यों का स्वागत कार्यक्रम चेयरमैन अनूप कुमार, मंच संचालन पूजा एन शर्मा तथा मो नसीम अख्तर बड़े शायराने अंदाज में कर रहे थे।धन्यवाद ज्ञापन चयनित अध्यक्ष मनोज कुमार ने किया। इस दौरान क्लब सचिव अभिषेक राज और रश्मि वर्मा ने अतिथियों को जहां पुष्प गुच्छ प्रदान किया वहीं चेयरमैन अनूप कुमार ने अंगवस्त्र प्रदान कर अतिथियों को सम्मानित किया।

गीत संगीत, नृत्य की मस्ती और लजीज व्यंजनों से सजे रोटरी सम्राट के होली मिलन ' रंगोत्सव ' में पटना सिटी समाज और पटना के दूसरे क्लब के प्रतिनिधि भी भारी संख्या में शरीक हुए। एक दूसरे पर रंग गुलाल लगाते हुए शामिल रोटरी सदस्यों ने ठुमके भी लगाते हुए माहौल खुशनुमा बनाया।...होली खेले रघुवीरा,.. रंग बरसे भीगे , चुनर वाली,...आज ब्रज में होली है रसिया जैसे गीतों पर महिलाएं और बच्चे भी अपने आपको झूमने से नही रोक सके। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।

कार्यक्रम में शामिल पटना सिटी समाज के गणमान्य लोगों में श्री रामाशंकर सिंह, पीडीजी श्रीमती बिंदु सिंह, विवेक कुमार, राकेश प्रसाद, गोपाल खेमका, विपिन चचान, नम्रता सिन्हा आदि प्रमुख थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में भूतपूर्व क्लब अध्यक्ष राजेश कुमार, विजय यादव, कुमुद रंजन, संजय सिन्हा, विनोद झुन झून वाला, विनय लांबा, दिनेश भदानी, बिंदेश्वरी कपूर, राजेश दीवान, सुनील केशरी के साथ साथ देवराज बल्लभ, रामकुमार, जेपी पाल, रागिनी कुमारी, नीलम केशरी, ललित अरोड़ा, कविता अरोड़ा, अभिषेक पैट्रिक, रंजन कुमार, सुमित कुमार, अभिषेक चौधरी, राजेश केशरी, ओम प्रकाश जायसवाल, रेखा यादव समेत दर्जनों रोटरी सदस्य व्यस्त दिखे।

0 Response to "होली मिलन ' रंगोत्सव' के रंग में झूमा रोटरी सम्राट"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article