Advertisment

Advertisment
युवा बिहारी’ चिराग पासवान के नेतृत्व को पूरा देश पसंद कर रहा है। नागालैंड विधानसभा का चुनाव परिणाम इसका जीवंत प्रमाण है

युवा बिहारी’ चिराग पासवान के नेतृत्व को पूरा देश पसंद कर रहा है। नागालैंड विधानसभा का चुनाव परिणाम इसका जीवंत प्रमाण है

शौर्य भारत न्यूज़ ‘युवा बिहारी’ चिराग पासवान के नेतृत्व को पूरा देश पसंद कर रहा है। नागालैंड विधानसभा का चुनाव परिणाम इसका जीवंत प्रमाण है, जहां पहले ही प्रयास में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने दो सीटों पर फ़तह हासिल की है। यह कहना है लोजपा (रा) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी का।

नागालैंड चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद पार्टी के सभी विजयी उम्मीदवारों को जीत की बधाई और वोटरों को धन्यवाद देते हुए श्री तिवारी ने कहा कि श्री चिराग की नेतृत्व क्षमता पर बिहार ही नहीं पूरे देश को भरोसा है। नागालैंड में महज़ कुछ दिन पहले ही अस्तित्व में आई पार्टी ने जिस तरह से दो सीटों पर विजय हासिल की है, निश्चित तौर पर यह पार्टी के बढ़ते दायरे और लोकप्रियता का परिचायक है।

श्री तिवारी ने कहा कि लाख शडयंत्रों के बावजूद भी लोक जनशक्ति पार्टी (रमाविलस) सुप्रीमों श्री चिराग पासवान के हौसले को विरोधी तोड़ नहीं पाए। अपने सिद्धांतो और मूल्यों के प्रति समर्पित पार्टी लगातार आगे बढ़ती रही। नागालैंड की दो सीट पर पार्टी की जीत ने विरोधियों के भ्रम को तोड़ दिया है और उन्हें यह बता दिया है कि बिहार ही नहीं बिहार से बाहर भी लोग लोजपा (रा) और श्री चिराग पासवान जी को पसंद करते हैं।

उक्त आशय की जानकारी लोजपा (रा) के प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत मिश्रा ने दी।
 

0 Response to "युवा बिहारी’ चिराग पासवान के नेतृत्व को पूरा देश पसंद कर रहा है। नागालैंड विधानसभा का चुनाव परिणाम इसका जीवंत प्रमाण है"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article