Advertisment

Advertisment
बिहार को बदलने के लिए वर्तमान सरकार को बदलना होगा : चिराग़ पासवान

बिहार को बदलने के लिए वर्तमान सरकार को बदलना होगा : चिराग़ पासवान



शौर्य भारत न्यूज़ :- बिहार को बदलने के लिए वर्तमान सरकार को बदलना होगा। 17 वर्षो के शासनकाल में नीतीश कुमार ने बिहार और बिहारवासियों का भविष्य चौपट कर दिया।

    यह बात रोहतास जिला के दिनारा समहुती में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए लोजपा-(रा) के राष्ट्रीय अध्य्क्ष सह सांसद चिराग पासवान ने कहा कि आज बिहार में स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्था चौपट कर दिया गया।रोजगार का अवसर समाप्त हो गया। बिहार के लोग बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए बिहार के बाहर दूसरे प्रदेशों में जा रहें है। रोजगार के लिए पलायन कर दूसरे राज्यों में जा रहें है। जहां उन्हें प्रताड़ित और अपमानित होना पड़ता है।बिहार फस्ट और बिहारी फस्ट की सरकार बनाइये ना सिर्फ विकास होगा बल्कि नया बिहार बनेगा। सभी शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य के बेहतर व्यवस्था बिहार में ही होगा।सभा में जनता द्वारा श्री चिराग पासवान को सिक्कों से तोला गया।

      सभा की अध्य्क्षता पार्टी के उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी विष्णु पासवान ने किया और संचालन जगनारायण साह ने किया।

     पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान ने बताया कि सभा को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा,संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हुलास पाण्डेय, युवा लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, पार्टी के प्रधान महासचिव संजय पासवान, उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी, राकेश कुमार उर्फ गबरू सिंह,चुनचुन पासवान, छोटेलाल पासवान सहित अनेकों वक्ताओं ने सम्बोधित किया।
 

0 Response to "बिहार को बदलने के लिए वर्तमान सरकार को बदलना होगा : चिराग़ पासवान "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article