
बिहार की बेटियां दूसरे राज्य में भी बिहार का नाम रौशन कर रही है:- पप्पू वर्मा
बिहार की बेटियां दूसरे राज्य में भी बिहार का नाम रौशन कर रही है:- पप्पू वर्मा
शौर्य भारत न्यूज़ पटना सिटी किला हाउस निवासी आदित्य जालान की पुत्री नंदिनी जालान आईसीएसई 12वीं की परीक्षा में 99% परसेंट अंक लाकर एवं उत्तराखंड के स्टेट टॉपर होकर बिहार का नाम रौशन किया है। नंदिनी देहरादून स्थित वेल्हम गर्ल्स स्कूल में रहकर पढ़ाई कर रही है। बिहार के नाम रौशन करने पर पटना विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य पप्पू वर्मा ने किला हाउस पहुंचकर नंदिनी को शुभकामना देते हुए अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। साथ ही, कुछ ज्ञानवर्धक पुस्तकें देकर उनका हौसला बढ़ाया। सम्मानित करने के बाद श्री वर्मा ने कहा कि नंदिनी जालान उत्तराखंड का स्टेट टॉपर होकर बिहार के साथ-साथ पटना सिटी का भी नाम रौशन किया है। उन्होंने आशा जताया कि भविष्य में भी नंदिनी देश और राज्य के प्रगति में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देगी। मौके पर विद्यार्थी परिषद के पूर्व विश्व विद्यालय संगठन मंत्री गौरव प्रकाश, अशोक गिरी एवं जालान परिवार के लोग उपस्थित थे।
0 Response to "बिहार की बेटियां दूसरे राज्य में भी बिहार का नाम रौशन कर रही है:- पप्पू वर्मा"
एक टिप्पणी भेजें