
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने भारतीय राष्ट्रगान के रचयिता गुरुदेव श्री रबीन्द्रनाथ टैगोर जी की जयंती पर उन्हें नमन किया
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने भारतीय राष्ट्रगान के रचयिता गुरुदेव श्री रबीन्द्रनाथ टैगोर जी की जयंती पर उन्हें नमन किया है। पटना के श्रीकृष्णापुरी स्थित पार्टी के बिहार प्रदेश कार्यालय में लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गुरुदेव श्री रबीन्द्रनाथ टैगोर जी के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर श्री रबीन्द्रनाथ टैगोर को याद करते हुए श्री चिराग ने कहा कि वे एक महान साहित्यकार होने के साथ एक सच्चे राष्ट्रभक्त भी थे। उनके अंदर की राष्ट्रभक्ति की झलक उनके द्वारा रचित भारतीय राष्ट्रगान में साफ तौर पर देखने को मिलती है।
श्री चिराग ने कहा कि गुरुदेव, बांग्ला साहित्य के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक चेतना में नयी जान फूँकने वाले युगदृष्टा थे। वे एशिया के प्रथम नोबेल पुरस्कार सम्मानित व्यक्ति हैं।
गुरुदेव टैगोर ने लगभग 2,230 गीतों की रचना की। रवींद्र संगीत बाँग्ला संस्कृति का अभिन्न अंग है। टैगोर के संगीत को उनके साहित्य से अलग नहीं किया जा सकता। उनकी अधिकतर रचनाएँ तो अब उनके गीतों में शामिल हो चुकी हैं। हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की ध्रुपद शैली से प्रभावित ये गीत मानवीय भावनाओं के अलग-अलग रंग प्रस्तुत करते हैं।
अलग-अलग रागों में गुरुदेव के गीत यह आभास कराते हैं मानो उनकी रचना उस राग विशेष के लिए ही की गई थी। प्रकृति के प्रति गहरा लगाव रखने वाला यह प्रकृति प्रेमी ऐसा एकमात्र व्यक्ति है जिसने दो देशों के लिए राष्ट्रगान लिखा, जिनमें भारत का राष्ट्र-गान ’जन गण मन’ और बाँग्लादेश का राष्ट्रीय गान ’आमार सोनार बांङ्ला’ शामिल हैं।
मौके पर पार्टी प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान, दिनेश पासवान, मीडिया प्रभारी कुन्दन पासवान, कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश भारती, सुरेश पासवान, रंजीत पासवान मौजूद थे।
0 Response to "लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने भारतीय राष्ट्रगान के रचयिता गुरुदेव श्री रबीन्द्रनाथ टैगोर जी की जयंती पर उन्हें नमन किया "
एक टिप्पणी भेजें