Advertisment

Advertisment
लोजपा-(रा) के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा ने कहा कि बिहार में अपराधी इतने बेखौफ हो गये है

लोजपा-(रा) के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा ने कहा कि बिहार में अपराधी इतने बेखौफ हो गये है


बिहार में विधि-व्यवस्था ध्वस्त हो गया है। कानून का राज समाप्त हो गया है। अपराधियों को सरकारी संरक्षण प्राप्त हो रहा है। पूरे देश मे महिलाओं को 33% आरक्षण देकर महिला सशक्तिकरण का अभियान चलाया जा रहा है,परन्तु बिहार में महिला को नंगा घुमाया जा रहा है, पेशाब पिलाया जा रहा है। 

यह बात आज लोजपा-(रा) के राज्य मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए, लोजपा-(रा) के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा ने कहा कि बिहार में अपराधी इतने बेखौफ हो गये है कि खुलेआम मुख्यमंत्री आवास से महज 32 कि०मी० की दूरी पर पटना जिला के खुशरूपुर थाना के मोहसिमपुर गांव के 35 वर्षीय आशा देवी, पति- सुबोध रविदास को दिनांक- 23 सितंबर 2023 को रात्रि 10 से 11 बजे के बीच बुरीतरह मारपीट कर नंगा कर घुमाया और पेशाब पिलाया। इस घटना को गांव के दबंगों ने बीच गांव में अंजाम दिया। आश्चर्य की बात है कि थाना को सूचना देने के बाद भी घटना के 12 घंटे बाद भी प्राथमिकी दर्ज नही हुआ। 

दलित विरोधी है। दलितों पर जुल्म की घटनाओं में 67% की वृद्धि हुई है। उल्टे थानाध्यक्ष अपराधियों को बचाने के लिए गलतबयानी कर रहें है।

      आगे डॉ. शर्मा ने कहा कि महिलाओं पर लगातार जुल्म की घटनाएं बढ़ रही है, इससे पूर्व भी महिलाओं को जिंन्दा जलाये जाने की घटना हुई है। अरवल के परासी गाँव में मां बेटी को घर में बन्द कर जिन्दा जलाया गया। गया जिला के पचमह गाँव में महिला को जिन्दा जलाया गया, मुजफ्फरपुर में सामुहिक बलात्कार कर निर्वस्त्र अवस्था मे हत्या कर फेंक दिया गया। दलित- महादलित समुदाय पर जुल्म की घटनाओं में 67% की बढ़ोतरी हुई है। सरकार का दलित विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। 

लोजपा-(रा) पूरे मामले को अनुसूचित जाति आयोग, महिला आयोग भारत, गृहमंत्री भारत सरकार को कार्रवाई के लिए भेजा है साथ ही बिहार के राज्यपाल को ज्ञापन देकर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाये जाने की मांग करेंगी।

संवाददाता सम्मेलन में युवा लोजपा (रा) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु पासवान ,मीडिया प्रभारी कुन्दन कुमार, अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव गजेन्द्र मांझी, प्रदेश महासचिव सुदिप्त चौधरी, अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव संजय पासवान, ओम प्रकाश भारती, सुरेश पासवान उपस्थित थें।


                                                 

0 Response to "लोजपा-(रा) के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा ने कहा कि बिहार में अपराधी इतने बेखौफ हो गये है"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article