आज राज्यपाल करेंगे महाराष्ट मंडल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन
आज राज्यपाल करेंगे महाराष्ट मंडल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन
शौर्य भारत न्यूज़ :- एडीजी एसटीएफ सुशील खोपड़े ने किया भगवान गणपति की पूजा अर्चना
पटना/ 23 सितंबर 2023।। महाराष्टÑ मंडल की ओर से आयोजित गणपति उत्सव में शनिवार को दिनभर बारिश के बावजूद भी भक्तों का तांता लगा रहा। भक्त इस मौके पर पूजा पंडाल में आकर लालबाग के राजा भगवान गणपति की पूजा अर्चना की। इस संबंध में महाराष्टÑ मंडल के सचिव संजय भोसले ने बताया कि पूजा के पांचवें दिन पूजा पंडाल में भगवान गणपति की प्रात: पूजा के बाद आरती हुई उसके बाद प्रसाद का वितरण हुआ। शनिवार को पूजा पंडाल में एसटीएफ के एडीजी सुशील खोपड़े अपने परिवार के साथ आये और भगवान गणपति की पूजा अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने देश की समृद्धि का आर्शीवाद मांगा। श्री भोसले ने बताया कि रविवार को महाराष्ट मंडल की ओर से संध्या काल में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा जिसका उदघाटन बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र पिश्वनाथ अर्लेकर करेंगे। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की प्रधान सचिव एन विजयलक्ष्मी अपना कार्यक्रम प्रस्तृत करेंगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल के द्वारा महाराष्टÑ मंडल की डॉक्युमेंट्री पत्रिका का लोकार्पण भी करेंगे।
0 Response to "आज राज्यपाल करेंगे महाराष्ट मंडल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन"
एक टिप्पणी भेजें