पटना नगर निगम अजीमाबाद अंचल के कार्यकाल पदाधिकारी के द्वारा मनमानी एवं सरकारी योजना(कबीर अंत्येष्टि योजना) सहित अन्य योजना का क्रियान्वित नहीं किए जाने के विरोध में पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन की बैठक लिटिल फ्लावर स्कूल मानस पथ स्थित हुई
आज पटना नगर निगम अजीमाबाद अंचल के कार्यकाल पदाधिकारी के द्वारा मनमानी एवं सरकारी योजना(कबीर अंत्येष्टि योजना) सहित अन्य योजना का क्रियान्वित नहीं किए जाने के विरोध में पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन की बैठक लिटिल फ्लावर स्कूल मानस पथ स्थित हुई!
जिसकी अध्यक्षता प्रोफेसर इकबाल अहमद एवं संचालन पूर्व पार्षद सह राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव बलराम चौधरी ने किया!
बैठक में राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव मोहम्मद जावेद पूर्व पार्षद महमूद कुरैशी जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष श्री प्रदीप मेहता सी पी आई के श्री देव रतन प्रसाद शंभू शरण माले श्री राम नारायण सिंह कांग्रेस के सुजीत कसेरा शम्मी कपूर युवा राजद के प्रदेश महासचिव अजीत सिंह कुशवाहा एजाजुद्दीन उर्फ सानू फॉरवर्ड ब्लॉक के श्री बलिराम विश्वकर्मा मोहम्मद शाहिद अनवर रमेश कुमार धर्मवीर पासवान गौतम कुमार राजू कुमार आदि ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी महागठबंधन के कार्यकर्ता होने के नाते हम सभी को जिम्मेवारी बनती है कि सरकार के द्वारा बनाई गई योजना गरीबों तक पहुंचे! ऐसे पदाधिकारी सरकारी योजनाओं को अनदेखी कर रहे हैं ! इसका मतलब है कि ऐसे पदाधिकारी सरकार को बदनाम कर रहे हैं!लगभग एक सप्ताह पूर्व रिक्शा चालक की पत्नी की मृत्यु के उपरांत चंदा मांग कर दफन कर रहे थे! पार्षद प्रतिनिधि को जानकारी होने के उपरांत मृतक परिवार के घर पहुंचते ही लोगों ने आक्रोश प्रकट किया पार्षद प्रतिनिधि ने तुरंत लोगों को समझा कर मृतक परिवार को अपने पॉकेट से दफन के लिए पैसा दिया। नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि यह योजना बरसों से पटना में गरीबों को नहीं मिल रही है इसके लिए नगर निगम के कार्यपालक अधिकारी दोषी है! सर्वसम्मति से दिनांक 11सितंबर 2023 को अजीमाबाद अंचल के मुख्य द्वार पर धरना दिया जाएगा
0 Response to "पटना नगर निगम अजीमाबाद अंचल के कार्यकाल पदाधिकारी के द्वारा मनमानी एवं सरकारी योजना(कबीर अंत्येष्टि योजना) सहित अन्य योजना का क्रियान्वित नहीं किए जाने के विरोध में पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन की बैठक लिटिल फ्लावर स्कूल मानस पथ स्थित हुई"
एक टिप्पणी भेजें