राजधानी पटना में एक अक्टूबर को होगा डाबर गुलाबरी मिस एण्ड मिस्टर बिहार का ग्रांड फिनाले
पटना/23 सितंबर 2023।। राजधानी पटना में डाबर गुलाबरी मिस्टर एण्ड मिस बिहार का ग्रांड फिनाले होटल क्लार्क इन में एक अक्टूबर को होगा। इसकी जानकारी देते हुए आयोजक संस्था आईग्लेम की एमडी देवजानी मित्रा ने बताया कि इसमें बिहार भर से पंजीकृत 15200 प्रतिभागी में से अंतिम रूप से चयनित मिस्टर बिहार के लिए 70 व मिस बिहार के लिए 75 प्रतिभागी भाग लेंगे। इसके अलावा मिस डाबर गुलाबरी व मिस व मिस्टर स्पेशल श्रेणी भी घोषित होगा। उन्होंने बताया कि आईग्लेम विगत नौ साल से डाबर गुलाबरी के साथ मिलकर इस तरह की सौदर्य प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्घाटन रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज पासवान व आईजी विकास वैभव करेंगे। उन्होंने बताया कि ग्रांड फिनाले में सुबह पहले बच्चों व मिस्टर बिहार के चयन के लिए राउंड आयोजित होंगे फिर शाम में महिलाओं व मिस बिहार व मिस गुलाबरी के लिए राउंड आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि यहा चयनित प्रतिभागी को राष्टÑीय स्तर पर प्रतियोगिता में जगह मिलेगा। श्रीमती मित्रा ने बताया कि ग्रांड फिनाले के लिए प्रतिभागियों के चयन लिए पटना के अलावा गया, छपरा बेतिया व वैशाली में आॅडिशन किया गया है। इस मौके पर मिसेज यूनीवर्ष रेणु सिंह, कार्यक्रम की जज समाजसेवी शालिनी सिन्हा, कामिनी, अविनाश, एक्टर सागर झा,मिसर््टर बिहार 2022 आर्यमन राज,दिशा गुप्ता,रत्नेश कुमार सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
0 Response to "राजधानी पटना में एक अक्टूबर को होगा डाबर गुलाबरी मिस एण्ड मिस्टर बिहार का ग्रांड फिनाले"
एक टिप्पणी भेजें