सीटों को लेकर महागठबंधन में धींगामुश्ती शुरू : प्रभाकर मिश्रा
सीटों को लेकर महागठबंधन में धींगामुश्ती शुरू : प्रभाकर मिश्रा
महागठबंधन के नेताओं की सोच अलग, लेकिन स्वार्थ एक
शौर्य भारत न्यूज़ : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने महागठबंधन के घटक दलों पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन उसके पहले ही महागठबंधन के घटक दलों में सीटों को लेकर धींगामुश्ती शुरू हो गयी है।
श्री मिश्र ने आज यहां कहा कि कांग्रेस नौ से दस सीटों के लिए दावा ठोक रही है। जदयू को राजद घुटनों के बल पर नत मस्तक देखना चाहता है। जदयू और राजद के बीच सीटों को लेकर जोरदार खींचतान है। राजद अपने को बड़ी पार्टी मानते हुए जदयू को अपने से कम सीटें देना चाहता है, जबकि पिछले चुनाव में प्रदर्शन को हवाला देते हुए जदयू राजद से अधिक सीटें चाहता है। वहीं, वामपंथी दल अलग अपनी लाल आंखें दिखा रहे हैं। श्री मिश्र ने कहा कि महागठबंधन के घटक दल जितने सीटों के लिए दावेदारी कर रहे हैं, वह 50 सीटों से भी पूरी नहीं होंगी। जबकि बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें ही हैं।
श्री मिश्र ने कहा कि यह गठबंधन मजबूती का नहीं, मजबूरी का है। पीएम मोदी के डर से सभी भ्रष्टाचारी एक साथ आ गये हैं। लेकिन, भ्रष्टाचार करनेवाले बचेंगे नहीं। श्री मिश्र ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह कह रहे हैं कि उनकी पार्टी और नीतीश कुमार की सोच अलग-अलग है। जहां सोच अलग है, वहां समझ एक कैसे हो सकती है। इनकी सोच अलग है, लेकिन स्वार्थ एक है और वह है किसी तरह सत्ता प्राप्त करना।
0 Response to "सीटों को लेकर महागठबंधन में धींगामुश्ती शुरू : प्रभाकर मिश्रा "
एक टिप्पणी भेजें