
ऋतुराज सिन्हा ने दिव्यांगों के बीच किया ट्राई साइकिल वितरण
ऋतुराज सिन्हा ने दिव्यांगों के बीच किया ट्राई साइकिल वितरण
पटना सिटी : वार्ड 69 के मथनी तल पानी टंकी में दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल वितरित। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने छह दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल वितरण किया। वहीं ऋतुराज सिन्हा ने केंद्र सरकार की ओर से
दिव्यांगों के लिए चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री को धन्यवाद भी दिया। वहीं पत्रकारों द्वारा जाति जनगणना के विषय में पूछे गए सवाल पर राष्ट्रीय महामंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि बिहार में जाति जनगणना नहीं चुनाव की जनगणना हुई है चुनाव के पहले महागठबंधन मंडल जीरो का माहौल बनायी है। जातीय जनगणना हिंदू को विखंडित करने वाली है और अनेको बिरादरियों में बांटने का काम करेगी। वहीं राष्ट्रीय महामंत्री ने समाजवाद के मुद्दे पर कहा कि जो समाजवाद का राजनीतिक ढोंग करता है वह जातिवाद व परिवारवाद का काम कर रहा है।
वहीं भाजपा सामाजिक न्याय की बात करता है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश वाणिज्य मंच के सहसंयोजक सह किरण ऑटो मोबाइल्स के निदेशक नितिन कुमार रिंकु उपस्थित थे। वहीं नितिन कुमार रिंकु ने इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद मनोज मेहता ने किया अतिथियों का स्वागत मनोज मेहता व विनीत कुशवाहा ने किया। वहीं वितरण कार्यक्रम में महामंत्री विनय केसरी, सुजीत कुशवाहा, जितेंद्र मेहता, जेपी मेहता, मनोज पासवान, टुनटुन पासवान समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
0 Response to "ऋतुराज सिन्हा ने दिव्यांगों के बीच किया ट्राई साइकिल वितरण "
एक टिप्पणी भेजें