Advertisment

Advertisment
अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस पर रोटरी सम्राट ने कार्यशाला आयोजित किया

अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस पर रोटरी सम्राट ने कार्यशाला आयोजित किया

 

*अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस पर रोटरी सम्राट ने कार्यशाला आयोजित किया।*

रोटरी पटना सिटी सम्राट की ओर से पटना सिटी के जीजस एंड मेरी एकेडमी के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कक्षा एक से तीन तक के छात्राओं के साथ अच्छा स्पर्श और बुरा स्पर्श विषय पर कार्यशाला आयोजित किया गया, जिसमे सैंकड़ों स्कूली छात्राओं ने हिस्सा लिया। 

कार्यक्रम का संचालन क्लब सचिव रो अभिषेक पैट्रिक ने किया। रोटरी पटना सिटी सम्राट की ओर से लिटरेसी बोर्ड डायरेक्टर पूजा एन शर्मा और कोषाध्यक्ष कविता अरोड़ा ने बच्चो को आत्मरक्षा के गुर के साथ अच्छा स्पर्श बुरा स्पर्श में फर्क समझाया। अन्य वक्ताओं में रो रुचिता नबाडिया और विनीता डोकनिया ने छात्राओं को जीवन में सफल व्यक्तित्व बनने के लिए पढ़ाई पर फोकस रखने के लिए मोटिवेट किया।

*प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए क्लब के वर्तमान अध्यक्ष रो मनोज कुमार ने कहा है कि - रोटरी पटना सिटी सम्राट आने वाले दिनों में शहर के अन्य सरकारी बालिका विद्यालयों में भी कार्यशाला और स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का काम करेगा।*

0 Response to "अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस पर रोटरी सम्राट ने कार्यशाला आयोजित किया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article