
हजारों समर्थकों के साथ डॉ. अभिषेक सिंह हुए लोजपा (रा.) में शामिल
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री चिराग पासवान जी ने पटना स्थित रवीन्द्र भवन में पार्टी द्वारा आयोजित डॉ0 अभिषेक कुमार सिंह के मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का विजन बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की सोच लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के विचारों और हमारे नेता हमारे पिता आदरणीय रामविलास पासवान जी के सिद्धांतों से प्रभावित होकर आज लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास में डॉ0 अभिषेक कुमार सिंह अपने हजारों समर्थकों के साथ लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास में शामिल होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए।
उक्त अवसर पर श्री चिराग ने कहा कि यकीनन आज पार्टी के लिए खास दिन है। आज जिस तरीके से पार्टी के संगठन का विस्तार तेजी से हो रहा है और बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की सोच के साथ पार्टी आगे बढ़ रही है। आज हम सब जब चुनाव के पूर्व संध्या पर इस मिलन समारोह कार्यक्रम में एकजुट हुए हैं ऐसे में हम लोग को जानना जरूरी है कि बिहार मे पिछले 75 सालों में हमने क्या-क्या पाया और संभवत क्या-क्या पा सकते थे। जब हम लोग अपने राज्य बिहार की बात करते हैं तो हम लोगों को जानना चाहिए कि बिहार को जितना विकसित करना चाहिए था क्यों आज भी बिहार उतना विकसित नहीं हो पाया? जिस तरीके से भारत के बाकी राज्य विकसित हुये क्या कारण है कि बिहार विकसित नहीं हुआ? और इसके लिए कौन जिम्मेवार है? कौन लोग हैं जिन्होंने बिहार को पिछड़ा राज्य बनाए रखा। चुनाव के वक्त तमाम इन बातों को ध्यान में रखने की जरूरत है कि आखिर क्या कारण है कि बिहार आज तक विकसित नहीं हो पाया है। क्या कारण है कि जिनको हम लोगों ने चुन कर भेजा वहीं हम लोगों को भूलने का काम किया। आज युवा हो, छात्र हो, शिक्षक हो, किसान हो महिला हो जब हम लोग अपने हक और अधिकार के लिए आवाज उठाते हैं तो हम लोग पर लाठियां बरसाने का काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा किया जाता है। सोचिए बिहार नालंदा यूनिवर्सिटी पर गर्व करता था। जब अलग-अलग देशों के राष्ट्राध्यक्ष हमारे देश आते हैं तो हमारे प्रधानमंत्री पीछे नालंदा यूनिवर्सिटी की तस्वीर लगाते हैं, बिहार हम लोगों का ऐसा राज्य जो विश्व में सबसे पहले शिक्षा पर गर्व करता था, आज इसी राज्य में शिक्षा की हालात देख लीजिए। 3 साल का डिग्री का कोर्स संभवत 5 साल में पूरा हो रहा है। यह बिहार की शिक्षा की बदहाली है नही ंतो और क्या।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ0 अरूण कुमार, राष्ट्रीय महासचिव डॉ0 सत्यानन्द शर्मा, शंकर झा, प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान, संगठन मंत्री ई0 रविन्द्र कुमार सिंह, बिहार संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पाण्डेय, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी, रमेश सिंह, अजय कुशवाहा, राकेश रौशन, संजय सिंह, अनिल कुमार पासवान, डॉ0 अजय, अभय कुमार सिंह, सीमांत मृणाल ,ओम प्रकाश भारती समेत अन्य नेता मौजूद थे।
0 Response to "हजारों समर्थकों के साथ डॉ. अभिषेक सिंह हुए लोजपा (रा.) में शामिल"
एक टिप्पणी भेजें