
"मैं भी केजरीवाल" अभियान के तहत जिला प.चम्पारण के सिकटा विधानसभा के सिकटा प्रखंड के सोमगढ समहौता पंचायत तथा मैंनाटांड़ प्रखंड के टोला चपरिया पंचायत में जनसंवाद तथा संगठन विस्तार का कार्य किया गया
"मैं भी केजरीवाल" अभियान के तहत जिला प.चम्पारण के सिकटा विधानसभा के सिकटा प्रखंड के सोमगढ समहौता पंचायत तथा मैंनाटांड़ प्रखंड के टोला चपरिया पंचायत में जनसंवाद तथा संगठन विस्तार का कार्य किया गया। दिल्ली तथा पंजाब में अरविन्द केजरीवाल के जनहित के कार्यो से प्रभावित बड़ी संख्या में लोगो ने पार्टी की सदस्यता ली और संगठन के विभिन्न दायित्वों के लिए बढचढ कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सह सारण चम्पारण जोन के प्रभारी सुशील सिंह, पार्टी के वरिय नेता धीरेन्द्र कुमार चौधरी, प.चम्पारण के जिला प्रभारी कुंदन पांडेय, जिला युवा प्रभारी मोनू मिश्रा, सिकटा विधानसभा प्रभारी मो. इर्शाद, जोनल सचिव मो. इजहार, मैंनाटांड़ के प्रखंड अध्यक्ष जयनारायण कुशवाहा, उपाध्यक्ष मधुसूदन चौधरी, प्रखंड महासचिव राजेश्वर दास, सिकटा प्रखंड अध्यक्ष अतिउर्रहमान, मैंनाटांड़ प्रखंड युवा अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी, प्रदेश किसान प्रकोष्ठ के जितेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। सुशील सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी 2025 विधानसभा चुनाव में बिहार के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और अगर हमारी सरकार बनेगी तो बिहार में भी दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर जनहित की सारी योजनायें लागू की जायेगी। वहीं धीरेन्द्र चौधरी ने बताया कि 29 जनवरी को बिहार में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सह राज्यसभा सांसद संदीप पाठक जी का बिहार आगमन होगा। जिला प्रभारी कुंदन पांडेय ने बताया कि अपने आगमन के दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री बिहार के सभी पंचायत अध्यक्षों का पटना में शपथ ग्रहण करवायेंगे इसलिए जिले के सभी पंचायतों में संगठन विस्तार का कार्य तेजी से संपन्न किया जा रहा है।
0 Response to " "मैं भी केजरीवाल" अभियान के तहत जिला प.चम्पारण के सिकटा विधानसभा के सिकटा प्रखंड के सोमगढ समहौता पंचायत तथा मैंनाटांड़ प्रखंड के टोला चपरिया पंचायत में जनसंवाद तथा संगठन विस्तार का कार्य किया गया"
एक टिप्पणी भेजें