
अपर प्राइमरी कार्यक्रम" के अंतर्गत जमीन मॉड्यूल पर एक दिवसीय प्रशिक्षण........
स्वयंसेवी संस्था प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के द्वारा अपर प्राइमरी कार्यक्रम के तहत स्कूल एवं समुदाय दोनों स्तर पर बच्चों को सीखने- सिखाने के लिए अलग-अलग गतिविधियां कर रही है। इन गतिविधियों में बच्चों के माता-पिता भी शामिल हो रहे हैं। इनमें से ही एक कार्यक्रम का नाम है "हमारी दुनिया" जो कक्षा 6-8 वी के बच्चों के साथ किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 'पर्यावरण' से संबंधित अलग-अलग मुद्दों पर बच्चों के साथ प्रोजेक्ट वर्क सम्बंधित गतिविधियाँ किया जा रहा है। "हमारी दुनिया" कार्यक्रम के अंतर्गत जमीन मॉड्यूल पर बच्चों के साथ प्रोजेक्ट वर्क संचालन हेतु आज दिनांक 22 दिसंबर 2023 को कार्यक्रम के सभी तेरह सी.आई.एम.(कम्युनिटी इंस्ट्रक्टर मोबिलाइज) को जमीन मॉड्यूल पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रोजेक्ट के तहत पाँच या छः बच्चों को समूह में तीन प्रकार की गतिविधियां समुदाय की सैर, नक्शा बनाएं और वीडियो बनाएं किया जाना है। समुदाय की सैर- इस गतिविधि में स्कूल बंद होने के बाद बच्चे समूह बनाकर अपने समुदाय की रोचक चीजों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। बच्चे अपने समुदाय में भ्रमण कर पेड़-पौधे, पशु-पक्षी, पुराने भवन, समुदाय का इतिहास और अन्य चीजों के बारे में जानकारियाँ इकट्ठा करेंगे और अपने मोहल्लों में घूम कर उसका नक्शा बनाएंगे। जिसमें वह अपने आसपास के प्रमुख जगहों को नक़्शे में दिखाएंगे साथ ही जानकारी को क्रम से लिखकर उसके वीडियो बनाएंगे। तीन सदस्यों का सिलेक्शन कमिटी होंगे जो विभिन्न समूह से बनकर आए वीडियो में से एक बेस्ट वीडियो को चुनेगी। इस प्रोजेक्ट कार्य से समूह के बच्चे एवं उनके परिवार के सदस्य "जमीन" से संबंधित मुद्दों से परिचित होंगे और इसकी सही ढंग से देखभाल कर पाएंगे। स्कूल में बच्चे अपनी किताबों से इन विषयों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं। इन रोचक गतिविधियों से वे अपनी सीख को अपने इर्द-गिर्द दिखने वाली चीजों से जोड़ पाएंगे और सामाजिक रूप से भी ज आगे बढ़ेंगे। इस प्रशिक्षण के सफल संचालन में कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार पाण्डेय, टीम लीडर सुधांशु कुमार एवं रेखा कुमारी की अहम भूमिका रही।
0 Response to "अपर प्राइमरी कार्यक्रम" के अंतर्गत जमीन मॉड्यूल पर एक दिवसीय प्रशिक्षण........"
एक टिप्पणी भेजें