
10वीं फेल तेजस्वी नहीं समझ सकते समीक्षा बैठक के मायने : प्रभाकर मिश्र
10वीं फेल तेजस्वी नहीं समझ सकते समीक्षा बैठक के मायने : प्रभाकर मिश्र
लालू -राबड़ी सरकार में कैबिनेट की बैठक तक नहीं होती थी
यह लाठी में तेल पिलाने वाली नहीं, कलम चलाने वाली सरकार है
पटना, 22 सितंबर। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने समीक्षा बैठक को लेकर दिये गये तेजस्वी यादव के बयान पर जोरदार पलटवार करते हुए कहा कि 10वीं फेल कोई व्यक्ति समीक्षा बैठक के मायने नहीं समझ सकता। माननीय तेजस्वी जी को पहले ठीक से पढ़ाई करनी चाहिए।
श्री मिश्र ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अज्ञानी व्यक्ति थेथरई ज्यादा करता है। तेजस्वी का भी यहीं हाल है। मुर्गे को लगता है कि उसकी बांग से ही सबेरा होता है। तेजस्वी को भी ऐसी ही ग़लतफहमी हो गयी है। इसलिए आजकल बिना फीस के वकील बन गये हैं। सरकार तेजस्वी से अनुमति लेकर कोई काम करेगी क्या? यह लाठी में तेल पिलाने वाली सरकार नहीं है। कोई भी कदम उठाने से पहले स्थितियों की समीक्षा की जाती है। बेहतरी के लिए मंत्रियों और अधिकारियों से विचार-विमर्श किया जाता है। ये सब तेजस्वी के समझ से बाहर की बातें हैं।
श्री मिश्र ने कहा कि तेजस्वी समीक्षा बैठक का महत्व कैसे समझ सकते हैं। उनके माता-पिता ने अपने शासनकाल में कभी भी तरीके से कैबिनेट की बैठक नहीं की। टाइपराइटर को बुलाकर अपने मनमुताबिक फरमान टाइप करा दिया और अपने अर्दली को भेज कर मंत्रियों से हस्ताक्षर करवा लिया। इसी तरह से कैबिनेट की बैठक की खानापूरी होती थी। 'न बैठक न बही, हम जो कहें वहीं सही'। तेजस्वी शायद वैसी ही शासन व्यवस्था चाहते हैं। लेकिन, यह एनडीए की सरकार है। हर कार्य तय लोकतांत्रिक और पारदर्शी तरीके से होता है। कानून-व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता है। कानून को चुनौती देने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
0 Response to "10वीं फेल तेजस्वी नहीं समझ सकते समीक्षा बैठक के मायने : प्रभाकर मिश्र"
एक टिप्पणी भेजें