Advertisment

Advertisment
बिहार गौरव सम्मान समारोह एवं " स्वस्थ्य बिहार समृद्ध बिहार " "कैंसर मुक्त बिहार " पर परिचर्चा का आयोजन बिहार विधानपरिषद सभागार में किया गया

बिहार गौरव सम्मान समारोह एवं " स्वस्थ्य बिहार समृद्ध बिहार " "कैंसर मुक्त बिहार " पर परिचर्चा का आयोजन बिहार विधानपरिषद सभागार में किया गया


         बिहार गौरव सम्मान समारोह एवं " स्वस्थ्य बिहार समृद्ध बिहार " "कैंसर मुक्त बिहार " पर परिचर्चा का आयोजन बिहार विधानपरिषद सभागार में किया गया | कार्यक्रम का शुभारम्भ उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, विधानपरिषद सदस्य इ. सचितानन्द राय, बिधानपरिषद सदस्य समीर सिंह, एवं विधायक अजय कुमार सिंह दीप प्रज्जवलित कर किया | उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने स्वस्थ्य बिहार समृद्ध बिहार पर बोलते हुए कहा की स्वस्थ्य शरीर में हीं स्वस्थ्य मन का वास होता है |

डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा की डॉ श्री कृष्ण सिंह क़ो "भारत रत्न " मिलना चाहिए डॉ श्री कृष्ण सिंह फाउंडेशन के साथ मै इसके लिए साथ रहूंगा | इ. सचितानन्द राय ने बोलते हुए कहा डॉ. श्री कृष्ण सिंह फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कराना महिलाओं क़ो आर्थिक रूप से स्वावलाबी बनाना बिना किसी लोभ लालच का अतिप्रशसनीय है, इन्होंने भी डॉ श्री कृष्णा सिंह क़ो भारत रत्न की माँग की | समीर सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा की श्री बाबू जैसा नेता बिहार हीं नहीं पुरे दुनिया में नहीं हैं |  अजय कुमार सिंह ने डॉक्टर क़ो धरती का भगवान कहा  | इस अवसर पर बिहार गौरव से डॉ डॉ सहजानंद प्रसाद सिंह , डॉ सत्यजीत सिंह, डॉ आर. आर. कंनौजिया, डॉ ऐशवर्या, राजकुमारी देवी (किसान चाची ), सिस्टर सुधा वर्गीस , ए. अनुराग एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्त्ता सम्मानित किए गए |

0 Response to "बिहार गौरव सम्मान समारोह एवं " स्वस्थ्य बिहार समृद्ध बिहार " "कैंसर मुक्त बिहार " पर परिचर्चा का आयोजन बिहार विधानपरिषद सभागार में किया गया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article