
वन से बैर कब तक खैर पुस्तक का नन्द किशोर यादव ने किया लोकार्पण
वन से बैर कब तक खैर पुस्तक का नन्द किशोर यादव ने किया लोकार्पण
पटना बिहार विधान सभागार 16 सितम्बर, रोटरी क्लब पटना सम्राट द्वारा बिहार विधानसभा के सभागार में पर्यावरण संरक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया| कार्यशाला का उदघाटन बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव ने पौधे में जलाअर्पण कर किये|
श्री यादव ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण दुनिया के लिए एक गंभीर बिषय है |आधुनिकता के इस दौर में हमलोगों ने पर्यावरण का दोहन किया है|उन्होंने कहा कि देश में काफी पहले से पेड़ों की पूजा करते आ रहें हैं |हमारे पूर्वज तुलसी, बरगद, पीपल नीम के पेड़ों की पूजा करते थे |भूमि हमारी माता है हम इनके पुत्र है|इसका जिक्र अथर्ववेद में मिलता है| आज दुनिया पर्यावरण को लेकर चिंतित है|सरकार भी समय समय पर पर्यावरण संरक्षण के नितियों में बदलाव किया है|सरकार भी पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार काम कर रहीं हैं| सौर उर्जा का उपयोग कर हम पर्यावरण को संरक्षित कर रहे हैं|कार्यशाला के बाद बिधान सभा परिसर में पौधारोपण भी किए | पर्यावरण संरक्षण पर पुस्तक "वन से बैर कब तक खैर" का विमोचन विधानसभा अध्यक्ष द्वारा किया गया|
कार्यक्रम के संयोजक संजीव कुमार यादव ने स्वागत भाषण में पर्यावरण के विषय पर संकलित पुस्तक पर विस्तार चर्चा की। तीस स्कूलों के चार सौ बच्चों के बीच पेंटिंग और लेखन प्रतियोगिता कराकर प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान के साथ 30 प्रतिभागियों को बिधान सभा अध्यक्ष ने प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किए|। सेमिनार में रोटरी मण्डला अध्यक्ष विपिन चचांन पटना ज़िला सहित अन्य ज़िलो में पटना वन प्रमंडल एवं विभिन्न क्लब के सहयोग हरित कॉरिडोर बनाने की बात कही। रोटरी सम्राट अध्यक्ष रो. देवराज बल्लभ ने अतिथियों का अंग बस्त्र एवं पौधा देकर स्वागत किया।
मंच संचालन एजी दिनेश भदानी,धन्यवाद ज्ञापन सचिव देवेश नवाडिया ने की ।
इस मौके पर फर्स्ट लेडी रो. रश्मि चचान, सीमा बल्लभ,रो.अनिल शर्मा, विजय कुमार यादव, संजय सिन्हा,अनूप कुमार, सुशील पोद्दार, सचिन कुमार, कुमुद रंजन, डॉ अभिषेक गोलवाड़ा, प्रमोद कुमार, सहित बिहार/ झारखंड के रोटरी क्लब के सदस्यों और विभिन्न स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक- शिक्षिका ३०० लोगो को पौधा उपहार दिया गया।
0 Response to "वन से बैर कब तक खैर पुस्तक का नन्द किशोर यादव ने किया लोकार्पण "
एक टिप्पणी भेजें