Advertisment

Advertisment
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने झारखंड के लातेहार और पलामू के लेसलीगंज में लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मभूषण रामविलास पासवान तथा वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल के आदमकद प्रतिमा का अनावरण  और आमसभा को संबोधित किया

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने झारखंड के लातेहार और पलामू के लेसलीगंज में लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मभूषण रामविलास पासवान तथा वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल के आदमकद प्रतिमा का अनावरण और आमसभा को संबोधित किया



केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने झारखंड के लातेहार और पलामू के लेसलीगंज में लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मभूषण रामविलास पासवान तथा वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल के आदमकद प्रतिमा का अनावरण  और आमसभा को संबोधित किया। लातेहार और पलामू में लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार को झारखंड की बदहाली के लिए जिम्मेदार ठहराया है। चिराग ने राज्य को सत्ता के संरक्षण में संगठित लूट की राजधानी बताया। खनिज के भंडार वाले राज्य झारखंड में स्वास्थ्य, शिक्षा और बदहाल सड़कों के साथ अनुसूचित जाति और जनजाति के आम लोगों और युवाओं की बदहाल स्थिति के लिए हेमंत सरकार को जिम्मेदार बताया। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने संबोधन में कहा की उनके नेता और पिता रामविलास पासवान का सपना झारखंड को अग्रणी राज्य बनाना था जिसके लिए वो और उनकी पार्टी कृतसंकल्पित है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने संस्थापना काल से झारखंड के सभी 24 जिलों में मजबूत स्थिति में है। लोजपा सुप्रीमो ने दलित सेना और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सभी नेता एवं कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव को ले कर तैयारी में जुट जाने का दिशानिर्देश दिया है। 

चिराग ने आम लोगों को विपक्ष के द्वारा फैलाए जा रहे झूठ जिसमे संविधान और आरक्षण पर खतरा बताया गया को "काठ की हांडी" बताया जो बार बार नहीं चढ़ाई जा सकती है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दिए गए विश्वास के साथ उन्होंने झारखंड के आम दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को विश्वास दिलाया कि जब तक चिराग पासवान जीवित है तब तक आरक्षण और संविधान को कोई छू नहीं सकता है। 

आगामी विधानसभा चुनाव में लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) एनडीए के साथ मिल कर झारखंड में चुनाव लड़ने का प्रयास करेगी 

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गिद्ध वाली टिप्पणी को लेकर उनकी आलोचना की। उन्होंने कहा कि झारखंड के लोग उन्हें चुनाव में इसका जवाब देंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बयान कि अब दूसरे राज्यों के नेता यहां गिद्ध की तरह मंडराएंगे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और हास्यास्पद है। 


लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, "मुख्यमंत्री की ऐसी भाषा का जनता जवाब देगी। आगामी चुनाव में जनता का फैसला सब कुछ कह देगा।केंद्रीय मंत्री झारखंड के एक दिवसीय दौरे पर हैं, जहां उन्होंने लातेहार और पलामू में दो रैलियों को संबोधित किया। 

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड में उनके कई कार्यक्रम हैं। आगामी 29 सितंबर को भारत के कोल केपिटल धनबाद और 06 अक्टूबर को झारखंड के लौह नगरी जमशेदपुर में चिराग आम सभा को संबोधित करेंगे। 

लातेहार और पलामू की सभा में मुख्य रूप से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, झारखंड के प्रभारी सह जमुई सांसद अरुण भारती, सह प्रभारी सह खगड़िया सांसद राजेश वर्मा, लोजपा (रा) के राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी अरविंद सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना, प्रदेश प्रवक्ता बिहार कुमार सौरभ सिंह के जिला ईकाई के जिलाध्यक्ष तथा झारखंड प्रदेश लोजपा (रा) के पदाधिकारी मुख्य रूप से सम्मिलित रहे।

0 Response to "केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने झारखंड के लातेहार और पलामू के लेसलीगंज में लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मभूषण रामविलास पासवान तथा वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल के आदमकद प्रतिमा का अनावरण और आमसभा को संबोधित किया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article