Advertisment

Advertisment
बिहार में विकास की नयी इबारत लिख रही एनडीए सरकार : प्रभाकर

बिहार में विकास की नयी इबारत लिख रही एनडीए सरकार : प्रभाकर


 बिहार में विकास की नयी इबारत लिख रही एनडीए सरकार : प्रभाकर 

पटना-गया-डोभी फोरलेन के निर्माण से डेढ़-दो घंटे में पूरी होगी पटना से गया की यात्रा 

डबल इंजन की सरकार में बिहार में बिछा सड़कों का जाल

पटना, 24 सितंबर। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता  प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा कि एनडीए की सरकार प्रदेश में विकास की नयी इबारत लिख रही है। सड़क निर्माण से लेकर स्वास्थ्य सेवा तक हर क्षेत्र में सरकार ने विकास का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 

       श्री मिश्र ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिहार डबल रफ्तार के साथ विकास के पथ पर अग्रसर है। डबल इंजन की सरकार में बिहार में सड़कों का जाल बिछ गया है। प्रदेश के किसी कोने से राजधानी पहुंचने में अब अधिकतम पांच घंटे का समय लगता है। यह किसी कीर्तिमान से कम नहीं है। श्री मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी यात्रा के क्रम में पटना डोभी मार्ग को दो माह में पूरा करने का निर्देश दिया है। पटना और गया की दूरी अब और सिमट जायेगी। पटना-गया की यात्रा अब और भी आसान हो जायेगी।पटना-गया-डोभी फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और नवंबर से इस मार्ग पर वाहनों का परिचालन शुरू हो जाएगा। इस सड़क के बन जाने से पटना से डोभी की दूरी सिमट कर सिर्फ डेढ़-दो घंटे की हो जाएगी। साथ ही झारखंड से आवागमन भी सरल और सुलभ हो जायेगा। 

       श्री मिश्र ने कहा कुछ लोगों को ये सब नहीं दिख रहा , तो उनकी आंखों और समझ का दोष है। वे 2005 के पहले के बिहार की सड़कों को याद करें, जब सड़कों पर धूल उड़ती थी। इतने गढ्ढे होते थे कि पता ही नहीं चलता था कि गड्ढे में सड़क है या सड़क में गड्ढे। 2005 के बाद बिहार का कायाकल्प हो चुका है।

0 Response to "बिहार में विकास की नयी इबारत लिख रही एनडीए सरकार : प्रभाकर "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article