Advertisment

Advertisment
  वार्ड 69 में पीसीसी सड़क व नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन वार्ड पार्षद ने किया

वार्ड 69 में पीसीसी सड़क व नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन वार्ड पार्षद ने किया


 वार्ड 69 में पीसीसी सड़क व नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन वार्ड पार्षद ने किया

•    वार्ड 69 में निरंतर विकास की धारा बहती रहेगी : मनोज मेहता, पार्षद

पटना सिटी : वार्ड नं0 69, पटना नगर निगम,

मनोज मेहता, निगम पार्षद के फंड से निर्मित नखास मछुआ टोली में दीना जी चाय वाला के मकान से प्रेम जी के मकान तक पी० सी० सी० सड़क एवं आर० सी० सी० नाला निर्माण कार्य एवं दूसरा विजय कुमार के कारखाना से, सुरेन्द्र पासवान के मकान होते हुए रेलवे लाईन तक पी० सी० सी० सड़क एवं आर० सी० सी० नाला निर्माण कार्य भैसानी टोला, बगीचा, वार्ड नं0 69 में किया गया। दोनों जगह का सड़क एवं नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन मनोज मेहता पार्षद के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड नं0 69 के पूर्व पार्षद बबीता देवी ने किया। उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पार्षद मनोज मेहता ने कहा कि वार्ड 69 का विकास करना ही मेरा धर्म है, चुनाव के समय वार्ड 69 के जनता से जो वादा किया था, उसे बारी-बारी से पूर्ण किया जा रहा है। जो कच्ची गली एवं नली शेष रह गया है, उसे शीघ्र ही पक्कीकरण कराया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रामदेव प्रसाद उपस्थित थे, कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओम गुप्ता, विजय कुमार, सुरेन्द्र पासवान, नारायण साहनी, श्री भगवान (अधिवक्ता), शम्भु प्रसाद, मुकेश कुमार,मनीष कुमार, अजीत कुमार, प्रेम कुमार, मनोज यादव, उमेश साव, लक्ष्मी देवी, उषा देवी, सोनी देवी, शकुन्तला देवी, संजय कुमार, जितेन्द्र कुमार, रवि रंजन कुमार एवं समाज के अन्य लोग उपस्थित थे।

0 Response to " वार्ड 69 में पीसीसी सड़क व नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन वार्ड पार्षद ने किया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article