Advertisment

Advertisment
छठ महापर्व से मिलता है कंचन काया

छठ महापर्व से मिलता है कंचन काया



*छठ महापर्व से मिलता है कंचन काया*

छठ महापर्व के अवसर पर दिनकर सेवा समिति द्वारा 49वां दिनकर पूजनोत्सव का आयोजन गायघाट में किया गया है, दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते हुए नगर आवास एवं विकास विभाग मंत्री श्री नितिन नवीन ने कहा कि छठ महापर्व से कंचन काया प्राप्त होता है। छठ व्रती सहित संपूर्ण परिवार के लोग स्वस्थ होते हैं, आपसी भाईचारा को बढ़ावा मिलता है। 

समिति के अध्यक्ष एवं संयोजक डॉ अजय प्रकाश ने बताया कि प्रत्यक्ष देव सूर्य की उपासना का पर्व रोगों का शमन करता है, डॉ अजय प्रकाश ने यह भी बताया कि रामायण काल में भगवान श्री राम, सीता मैया एवं महाभारत काल में द्रौपदी सहित कर्ण भी छठ पूजन करते थे, सूर्य से प्राण ऊर्जा तथा फल आदि से शक्ति प्राप्त होता है, शरीर निरोगी होता है एवं उपवास से कैंसर से भी बचा जा सकता है।

 

इस अवसर पर पटना मेयर श्रीमती सीता साहू, पटना उपमेयर श्रीमती रेश्मि चंद्रवंशी, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर सर्वदेव प्रसाद गुप्त, पार्षद श्रीमती किरण मेहता, नितिन अभिषेक, नितिन कुमार द्वारा तोरण द्वार का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। अतिथियों का स्वागत मोमेंट देकर एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर किया गया।

सहसंयोजक दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि चार दिवसीय महापर्व में समिति के सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सेवारत रहेंगे । कल पूजन सामग्री वितरित की जाएगी एवं  कलाकारों द्वारा छठ गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। 

अवसर पर सुश्री शाम्भवी प्रकाश ने छठ गीत गाकर लोगों को मंत्र मुक्त किया, कार्यक्रम का संचालन राजेश पांडे ने किया 

कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक डॉ सर्वदेव प्रसाद गुप्त, शशि शेखर रस्तोगी, शशिकांत गुप्ता, अमित कुमार, विनय कुमार, राजेंद्र यादव, मुकेश कुमार मंटू , सीताराम महतो, देवराज बल्लभ ,सर्व प्रकाश ,राम जी, विकास मौडीवाल, छोटू साव, अंजीत कुमार आदि का सहयोग सराहनीय रहा

Related Posts

0 Response to "छठ महापर्व से मिलता है कंचन काया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article