Advertisment

Advertisment
नहाय खाय पर छठवर्तियों के बीच छठ पूजन सामग्री किया गया वितरण

नहाय खाय पर छठवर्तियों के बीच छठ पूजन सामग्री किया गया वितरण


नहाय खाय पर छठवर्तियों के बीच छठ पूजन सामग्री किया गया वितरण 

पटना सिटी , 5 नवम्बर ,  लोक पर्व आस्था और स्वच्छता का प्रतीक चार दिवसीय सूर्य उपासना का महापर्व नहाय- खाय के साथ संपन्न होगा।

इस अवसर पर पाटलिपुत्र परिषद की ओर से मंगल तालाब स्थित गांधी सरोवर परिसर में छठवर्तियों के बीच प्रत्येक सूप में नारियल, नीबू ,गुड अदरक, अलता, सेव,हुमाद-धूपबत्ती,सहीत अन्य पूजन सामग्री वितरित की गई। 

वितरण समारोह का शुभारंभ पटना मेयर श्रीमति सीता साहू , एवं डीएसपी डॉ गौरव कुमार ने किया। 

सूप वितरण करते हुए  महापौर सीता साहू ने कहा कि पाटलिपुत्र परिषद की पहल एवं पटना नगर निगम के सहयोग से गांधी सरोवर मंगल तालाब  घाट को स्वच्छ-सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाया गया।ख़तरनाक घाट को देखते हुए छठव्रतियों से अपील की अर्ध्य गांधी सरोवर घाट में ही दें।

परिषद महासचिव संजीव कुमार यादव ने बताया कि छठवर्तियों को 151 सूप दिया गया। जिसमें एमकेएस फाउंडेशन का सहयोग रहा।

इस मौके पर अध्यक्ष डॉ टी पी गोलवारा, बाबू भाई, आनंत अरोड़ा आसिफ़ कमाल,पंकज गुप्ता,सुजीत कसेरा, प्रो. वृंदा सिंह,बच्चा प्रसाद यादव,मनोज शर्मा, मनोज सोनवाँ,अंजू सिंह,अजय यादव,विनय कुमार ,विजय कुमार मिश्रा ,दयानंद सिंह ,मोहम्मद  साहिद अंसारी ,नैयर इकबाल ,साधना मिश्रा, अवदेश यादव, ज्ञान प्रकाश, सहित अन्य लोगो ने सूप वितरण में अपना  योगदान दिया।

0 Response to "नहाय खाय पर छठवर्तियों के बीच छठ पूजन सामग्री किया गया वितरण "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article