
वरीय कांग्रेसी नेता तथा अखिल भारतीय पंचायत परिषद् के महासचिव बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन स्थानीय गांधी सरोवर स्थित पाटलिपुत्र परिषद् के प्रांगण में आयोजन किया गया
पटना सिटी। वरीय कांग्रेसी नेता तथा अखिल भारतीय पंचायत परिषद् के महासचिव बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन स्थानीय गांधी सरोवर स्थित पाटलिपुत्र परिषद् के प्रांगण में आयोजन किया गया। विदित हो कि विगत 29 अप्रैल को बिंदेश्वरी बाबू का आकस्मिक निधन मरची ग्राम स्थित उनके निवासस्थान पर हो गया। स्व०सिंह के व्यक्तित्व-कृतित्व का श्रद्धापूर्वक स्मरण करने हेतु विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ ही नगर के दर्ज़नों सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पटना महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रहे बिंदेश्वरी बाबू जनसामान्य में 'मुखिया जी' के नाम से ही मशहूर थे।
इस अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए पूर्व उपमहापौर संतोष मेहता ने कहा कि स्व०बिंदेश्वरी बाबू अपने व्यक्तित्व तथा कार्य और उपलब्धियां के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। अपने विचार व्यक्त करते हुए वरीय कांग्रेसी नेता परवेज अहमद ने उन्हें पार्टी एवं जनता का सच्चा हितैषी बताते हुए कहा कि उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। इस अवसर पर संजीव कु० यादव ,कॉ०देवरतन प्रसाद, बिहार राज्य पंचायत परिषद् की प्रतिनिधि किरण देवी, पूर्व पार्षद प्रदीप मेहता, बलराम चौधरी, चंद्रदीप अरोड़ा, गणेश मिश्र ,कॉ०शंभूशरण प्रसाद, स० जगजीत सिंह,कॉ० रामनारायण सिंह, रणधीर यादव,शिक्षाविद् विजय कुमार सिंह आदि ने सभा को संबोधित किया।
कार्यक्रम में अन्य लोगों में प्रमुख रूप से अशोक कुमार यादव, पंकज पुजारी, धर्मेंद्र पटेल,गौड़ी पासवान,मुन्ना जायसवाल,रघुनाथ प्रसाद, सुबोध मिश्र,सतीश यादव, हनीफ शेख, शशांत कुमार,पप्पू त्रिवेदी,शारीफ रंगरेज, प्रह्लाद यादव ,स०जगजीत सिंह,गौड़ी पासवान,जावेद इकबाल,सैयद फिरोज हसन, कमलेश कुमार, राजन यादव आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सभा में मरची पंचायत में बिंदेश्वरी बाबू की मूर्ति-स्थापना के साथ ही उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर आधारित जीवन-वृत लेखन का भी संकल्प लिया गया।
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता वरीय कांग्रेसी राजकुमार राजन ने तथा सभा का संचालन सुजीत कुमार कसेरा ने की। सभा के समापन के पूर्व स्व० बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह जी के अनुज मरची पंचायत के वर्तमान मुखिया नागेश्वर सिंह परिमल ने आगामी 11 मई को गांव पर ही आयोजित ब्रह्मभोज में सबको उपस्थित होने का अनुरोध किया।
0 Response to "वरीय कांग्रेसी नेता तथा अखिल भारतीय पंचायत परिषद् के महासचिव बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन स्थानीय गांधी सरोवर स्थित पाटलिपुत्र परिषद् के प्रांगण में आयोजन किया गया"
एक टिप्पणी भेजें