Advertisment

Advertisment
बिहार की अंशु ने असम की मिनाक्षी टन को दी मात

बिहार की अंशु ने असम की मिनाक्षी टन को दी मात


 बिहार की अंशु ने असम की मिनाक्षी टन को दी मात 

गया। खेल प्राधिकरण भारत सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन गया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के अवसर पर आइआइएम बोधगया में गतका खेल का आयोजन किया गया। गतका प्रतियोगिता मैनेजर बलजिंद सिंह टूर ने बताया कि गतका प्रथम राउंड मे बिहार की अंशु को 42 अंक और असम की मिनाक्षी टन को सात अंक मिले। जिसमें विजेता बिहार की अंशु रही। 

वहीं पंजाब की तमन्ना को 64 अंक प्राप्त हुई, जिसमें विजेता पंजाब की तमन्ना रहीं।

 क्या है गतका 

गतका खेल पंजाब का पारंपरिक खेल है। गतका दो या दो से अधिक खिलाड़ियों के बीच लाठी से लड़ने की एक शैली है, इसमें लकड़ी की छड़ियों (जिन्हें सोती कहा जाता है) का उपयोग तलवारों की नकल करने के लिए किया जाता है। यह सिख गुरुओं के सैन्य काल के दौरान सिख योद्धाओं के लिए आत्मरक्षा की बुनियादी तकनीकों में से एक थी। इसका उपयोग मुख्य रूप से आत्मरक्षा के लिए किया जाता है और तलवार कृपाण का उपयोग करने से पहले गतका खिलाड़ियों द्वारा इसका अभ्यास किया जाता है। गतका खेल में, अभ्यास और सुरक्षा उद्देश्यों के लिए क्रमशः तलवार और ढाल के स्थान पर 'छड़ों और 'फरों' का उपयोग किया जाता है। खेलो इंडिया गूथ गेम्स 2025 के अंतर्गत आईआईएम बोधगया में 19 राज्य के खिलाड़ियों द्वारा भाग लिया गया।

0 Response to "बिहार की अंशु ने असम की मिनाक्षी टन को दी मात "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article