अभय कुमार अतुल पुनः बने राज्य कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष एवं पंकज कांबली महासचिव
अभय कुमार अतुल पुनः बने राज्य कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष एवं पंकज कांबली महासचिव
पटना : पटना के कुलहड़िया कॉम्पलेक्स में आयोजित विशेष बैठक में सर्वसम्मति से अभय कुमार अतुल को पुनः अध्यक्ष और पंकज कांबली को महासचिव चुना गया। पदाधिकारियों ने कहा कि अतुल के नेतृत्व में बिहार में कराटे को नई पहचान मिली है और आगे भी मिलेगी।
अध्यक्ष बनने के बाद अभय कुमार अतुल ने कहा कि उनका लक्ष्य खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अवसर देकर उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिलाना है। महासचिव पंकज कांबली ने कहा कि अतुल के नेतृत्व में संघ को नई दिशा और ऊर्जा मिली है।
कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष हंशी भरत शर्मा और महासचिव क्योशी संजीव कुमार जांगड़ा ने अभय कुमार अतुल व पंकज कांबली को जीत की बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने भी अभय कुमार अतुल को अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएँ दीं।
महाराष्ट्र के महासचिव सेंसई संदीप गार्डे, मध्य प्रदेश के महासचिव सेंसई महेश कुशवाहा, उत्तर प्रदेश के महासचिव क्योशी जसपाल सिंह तथा कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के कैप्टन सेंसई अनिकेत गुप्ता ने बधाई दी। साथ ही विभिन्न राज्यों के अध्यक्ष और महासचिवों ने भी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
0 Response to "अभय कुमार अतुल पुनः बने राज्य कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष एवं पंकज कांबली महासचिव "
एक टिप्पणी भेजें