पटना सिटी महा गिरजाघर पादरी की हवेली में ख्रीस्त राजा पर्व का आयोजन किया गया
दिनांक 23 नवंबर 2025 को पटना सिटी महा गिरजाघर पादरी की हवेली में ख्रीस्त राजा पर्व का आयोजन किया गया। यह यात्रा गुरहट्टा कब्रिस्तान से शुरू होकर गिरजाघर तक चली। इस यात्रा को ख्रीस्तीय भाई बहनों द्वारा यह दर्शाने के लिए निकाला जाता है कि प्रभु येशु उनके राजा और प्रभु है। प्रभु येशु उनके भगवान और मुक्तिदाता है जिस तरह हर राजा अपनी प्रजा का ध्यान और उनकी सुख समृद्धि का ख्याल रखता है उसी प्रकार प्रभु येशु अपनी अनुयाईयो को, इस दुनिया के हर निवासी को कभी नहीं भूलते। इस धार्मिक जुलूस में पल्लि के सभी सदस्यों ने भाग लिया।
पादरी की हवेली गिरजाघर के पल्ली पुरोहित फादर जोआकिम एक्का, सहायक पुरोहित फादर प्रदीप एवं फादर सुरेश खाखा एवं पल्ली के सदस्यों ने इसे आयोजित किया तथा भारी संख्या में पल्लीवासियों ने भाग ले उसे सफल बनाया। मिशनरीज आफ चैरिटी की धर्मबहने तथा माता सदा सहायिका की धर्मबहनों,अभिषेक पैट्रिक,पूजा एन शर्मा, चर्च के युवाओं एवं अन्य ने इस यात्रा एवं मिस्सा बलिदान को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
इस यात्रा में पैरिश काउंसिल के सदस्य एंब्रोस पैट्रिक,रिचर्ड रंजन, एडवर्ड अलफोंस, माइकल थोमस, राजेश कुमार ,चार्ल्स अल्फोंस,अजीता कुजूर, बेसिल लाकरा, पी जे थॉमस, साइमन पीटर के साथ सभी पल्लीवासी मौजूद थे ।
0 Response to "पटना सिटी महा गिरजाघर पादरी की हवेली में ख्रीस्त राजा पर्व का आयोजन किया गया"
एक टिप्पणी भेजें